मई में दोस्तों संग करना चाहते हैं मौज-मस्ती तो भारत की ये जगह रहेंगी टॉप क्लास, जल्दी कर लें प्लानिंग
भारत के कई हिस्सों में बहुत ही भयंकर गर्मी पड़ती है। ऐसे में किसी ठंडी जगह पर जाने का लोग प्लान करते हैं। इसके लिए मई का महीना सबसे बेस्ट है क्योंकि इस समय लोगों को ऑफिस और स्कूल से छुट्टी मिल जाती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मई में दोस्तों संग करना चाहते हैं मौज-मस्ती तो भारत की ये जगह रहेंगी टॉप क्लास, जल्दी कर लें प्लानिंग
Best Places to Visit in May: मई साल का ऐसा महीना है जिसमें देश के हर हिस्सा के तापमान काफी बढ़ जाता है। वहीं कुछ हिस्सों में इतनी गर्मी पड़ती है कि लोग घरों तक में रह नहीं पाते हैं। मई की गर्मी को देखते हुए लोग समर ट्रिप प्लान करते हैं और किसी ठंडी जगह पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। इसके लिए लोग पहाड़ी और ठंडी जगह का चुनाव करते हैं। इस बार आप भी मई में ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।
आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मई की भीषण गर्मी में आपको ठंड का अहसास देगी। इन खूबसूरत और शानदार जगह पर अक्सर लोग घूमना पसंद करते हैं।
सोनमर्ग
जम्मू कश्मीर को उसकी सुंदरता और शांत वातावरण की वजह से स्वर्ग का दर्जा दिया जाता है। यहां पर गंदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग उसी खूबसूरती का एक अद्भुत नजारा पेश करता है। इस जगह पर दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। यह जम्मू कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। गर्मियों के लिए यह डेस्टिनेशन एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है। यहां पर आप सत्सर झील, कृष्णासर झील, विशनसर झील, थाजीवास ग्लेशियर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
गंगटोक
अगर आप हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर नहीं जाना चाहते हैं तो नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत हिल स्टेशन गंगटोक की सैर कर सकते हैं। यहां पर हर साल पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियां और शानदार परिदृश्य लोगों को आकर्षित करते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने और मस्ती करने के लिए यह जगह बहुत मजेदार साबित हो सकती है।
स्पीति वैली
मई में दोस्तों के साथ हिमाल प्रदेश के स्पीति वैली घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह काफी मनमोहक है। हिमालय की हसीन वादियों और प्राकृतिक सुंदरता को देखने एक शानदार अनुभव हो सकता है। गर्मी के समय यहां पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
चोपता
उत्तराखंड में स्थित चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपनी खूबसूरती और लुभावनी जगहों की वजह से प्रसिद्ध है। यह समुद्र तल से करीब 8 हजार अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए चोपता बहुत बेहतरीन जगह है। बर्फीली चोटियों और हिमालय का सुंदर दृश्य काफी अनोखा लगता है।
