भारत में है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए मशहूर, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश भारत में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगहों में से एक हैं। उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश को भी देव भूमि कहा जाता है। बर्फ के पहाड़ों से ढकी ये जगह बेहद ही खूबसूरत है पर्यटकों की टूरिजम लिस्ट में अक्सर टॉप 5 में रहती है।
- Written By: प्रिया जैस
कौमिक गांव (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नवभारत डेस्क: विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश भारत में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगहों में से एक हैं। उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश को भी देव भूमि कहा जाता है। बर्फ के पहाड़ों से ढकी ये जगह बेहद ही खूबसूरत है पर्यटकों की टूरिजम लिस्ट में अक्सर टॉप 5 में रहती है। बर्फीले पहाड़ों से ढंका ये राज्य देश-विदेशों में अपने खूबसूरत और शानदार नजारों और ठंडे मौसम के लिए काफी प्रसिद्ध है।
इस बार हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी खास जगह के बारे में बताएंगे जो शायद अगर आप गए भी होगे तो इस जगह को एक्सप्लोर नहीं कर पाए होंगे। हिमाचल प्रदेश का ये एक गांव ऐसा है जहां से आपको स्वर्ग जैसी अनुभूती होगी। इस गांव की खूबसूरती देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे सपनों की दुनिया में आ गए है।
कौमिक गांव
हिमाचल के इस खूबसूरत गांव का नाम कौमिक है। यहां के अद्भुत दृश्य और नजारें आपका मन मोह लेंगे। यहां आप परिवार के साथ दोस्तो के साथ भी घूमने जा सकते है। कपल्स के लिए भी ये एक फेवरेट रोमांटिक डेस्टिनेशन है।
सम्बंधित ख़बरें
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Shehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
कौमिक गांव (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
कौमिक गांव कहां है?
हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत गांव लाहौल और स्पीति जिले में स्थित है। ये कौमिक गांव राजधानी शिमला से करीब 444 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। अगर आप मनाली या कुल्लू से जा रहे है तो मनाली से ये गांव 202 किमी, कुल्लू से 224 किमी और रिकांग पिओ से लगभग 228 किमी की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्मों का फेवरेट डेस्टिनेशन है ये किला, देश के सबसे बड़े किलों में से एक, जरुर बनाएं प्लान
इस जगह की खासियत
हिमाचल प्रदेश के लाहौल में बसा यह कौमिक गांव खूबसूरती का भंडार है। यह गांव समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई में मौजूद है। यहां बर्फ से ढंके ऊंचे पहाड़, साफ नीला आसमान साफ सुथरे आईने की तरह बहती झील यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यहां खास लोग चांदनी रातों में इस गांव को दीदार करने भी आते है जोकि किसी जन्नत के अहसास से कम नहीं है।
लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ
यहां लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ भी है, जो पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि यह मठ 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस गांव को एक्सप्लोर करने कई टूरिस्ट आते है। साथ ही अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते है तो ये जगह फोटोग्राफी करने के लिए भी बेहद खास है।
बौद्ध मठ (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
कैसे पहुंचे कौमिक गांव
कौमिक गांव पहुंचने के लिए आप दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बस ले सकते है जो आपको स्पीति वैली तक पहुंचाएंगी। यहां आकर आप ट्रैकिंग और हाईकिंग कर सकते है। स्पीति वैली पहुंचने के बाद रेंट पर बाइक लेकर कौमिक गांव पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, शिमला से भी बस लेकर कौमिक गांव पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान का वो किला जहां शाम होते ही जाग जाती हैं आत्माएं! पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में है शुमार
