उत्तराखंड के चोपता शहर में देखने मिलेगी कुदरत की खूबसूरती, दोस्तों के साथ जल्द बना लें घूमने का प्लान
Best Travel Destination: अक्सर हम घूमने का प्लान करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का आता है। सर्दियों के मौसम में इन जगहों पर बर्फ पड़ती है जिसकी वजह से सैलानी यहां आकर्षित होते हैं। फरवरी का महीना शुरू हो चुका है और ठंड का मौसम भी जल्द खत्म होने वाला है। ऐसे में आप उत्तराखंड की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यहां की बहुत ही खूबसूरत जगह चोपता प्रकृति का अद्भुत नजारा है। इस जगह की सुंदरता को देखने के बाद यहां से वापस जाने का मन नहीं करता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।
उत्तराखंड स्थित चोपता शहर हरिद्वार से करीब 185 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां की शांति और सुंदर लोगों को बहुत ही पसंद आती है। यहां के बर्फीले पहाड़ देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। बर्फीले पहाड़ों के अलावा कई ऐसे दृश्य हैं जो आपकी ट्रिप को मजेदार बनाने के लिए काफी हैं। इन्हें एक बार देखने के बाद आपका बार-बार घूमने का मन करेगा। छुट्टियों के समय यहां पर आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
चोपता शहर में घूमने के लिए कई स्थान हैं। यहां पर तुंगनाथ मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह खूबसूरत मंदिर सुमद्रतल से करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा यह जगह ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है। इस जगह पर शांति और सुकून का अहसास करने के लिए यात्रा का प्लान किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
चोपता शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित सारी गांव रुकने के लिए बहुत ही अच्छा है। यहां पर आपको सारी व्यवस्थाएं मिलेंगी। अक्सर लोग यहां पर ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं। यहां के शानदार नजारे और दोस्तों के साथ ट्रिप मस्ती भरा माहौल पैदा करती है।
इसके अलावा चोपता के पास देवरिया ताल, कांचुला काकोर मस्क हिरण अभ्यारण्य,बनियाकुंड आदि मौजूद हैं। यह आकर्षक स्थल आपकी छुट्टियों को और खास बना सकते हैं। चोपता घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का माना जाता है। ऐसे में यहां पहुंचने के लिए आपको हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बस या टैक्सी करनी होगी।