Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hill Station: असम का हाफलोंग हिल स्टेशन घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, पार्टनर के साथ गुजारें यादगार लम्हे

असम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में जाना जाता है। लेकिन यहां पर मौजूद एकमात्र हिल स्टेशन हाफलोंग लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत जगह को पार्टनर के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 20, 2025 | 10:38 AM

असम का हाफलोंग हिल स्टेशन घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, पार्टनर के साथ गुजारें यादगार लम्हे

Follow Us
Close
Follow Us:

Halflong Hill Station: नॉर्थ ईस्ट इंडिया अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसमें असम का नाम भी शामिल है। असम अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश से घिरा हुआ है। यह राज्य ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानों से लेकर पूर्वी हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और चाय के बागान देशभर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा असम में एकमात्र हिल स्टेशन हाफलोंग है वहां की खूबसूरती देखने के बाद आप इस जगह को देखे बिना रह नहीं पाएंगे।

असम में स्थित हाफलोंग हिल स्टेशन पार्टनर के साथ घूमने की बेहतरीन जगह है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। बता दें कि यह हिल स्टेशन असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित है। हाफलोंग समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्थानीय लोग इस जगह को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। इस जगह पर आपको आकर्षक नजारे देखने को मिलेंगे जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। पर्यटकों के लिए यह बहुत सुंदर जगह है।

पार्टनर संग करें हसीन वादियों की सैर

हाफलोंग हिल स्टेशन ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील झरने के लिए जाना जाता है। यह जगह प्राकृतिक सैलानियों के लिए स्वर्ग से कम नजारे पेश नहीं करती है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए एकदम आदर्श है। इसे असम का छिपा हुआ खजाना भी कहा जा सकता है। हाफलोंग हिमालय की हसीन खूबसूरती को दिखाता है और मानसून के समय यहां पर आना बहुत ही अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ

असम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात

April 2026 में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें, सुकून और एडवेंचर का अनोखा संगम

असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

हाफलोंग में घूमने की जगह

हाफलोंग में घूमने के लिए आप कई शानदार और मनमोहक जगहों को चुन सकते हैं। यहां पर घूमने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी भूल जाएंगे। यहां पर हाफलोंग झील की मनमोहक वादियों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। जंगलों के बीच स्थित यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। इस झील के आसपास की हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। वीकेंड पर यहां पिकनिक मनाई जा सकती है। पानीमुर वॉटरफॉल दीमा हसाओ जिले में स्थित एक खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह वॉटरफॉल सफेद पानी के लिए प्रसिद्ध है।

हाफलोंग पहुंचने के लिए बस या ट्रेन से जा सकते हैं। यहां पर सबसे नजदीक एयरपोर्ट सिलचर है जो करीब 106 किमी दूर है। इसके अलावा असम के किसी भी शहर से हाफलोंग रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

Assam haflong hill station is best to spend memorable moments with your partner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Assam
  • Couples Travel Places
  • Tour and Travel News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.