भारत का यह राज्य बना वर्ल्ड का बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन, न्यूयॉर्क टाइम्स के टॉप टूरिस्ट स्पॉट में बनाई जगह
भारत का यह खूबसूरत और अद्भुत राज्य पूर्वोत्तर में मौजूद असम है। जहां पर मौजूद चाय के बागान, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। असम ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत का यह राज्य बना वर्ल्ड का बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन
Top Travel Destination 2025: भारत एक ऐसा देश है जो दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पर विभिन्न तरह के मौसम, विरासत, इतिहास, संस्कृति और ऐतिहासिकता विदेशों से भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी वजह से लाखों लोग हर साल यहां पर घूमने फिरने के लिए आते हैं। भारत के हर कोने में मौजूद खूबसूरती और प्राकृतिक नजारे किसी को भी दीवाना बना सकती है। हाल ही में भारत के एक राज्य ने दुनियाभर के बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन में अपनी जगह बनाई है।
भारत का यह खूबसूरत और अद्भुत राज्य पूर्वोत्तर में मौजूद असम है। जहां पर मौजूद चाय के बागान, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। असम ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की 2025 की बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन में असम ने चौथा स्थान हासिल किया है। बता दें कि असम ने गैलापागोस आईलैंड, न्यूयॉर्क सिटी म्यूजियम जैसी डेस्टिनेशन को टक्कर दी है।
कौन रहा टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन
न्यूयॉर्क टाइम्स की टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन में टॉप पर इंग्लैंड का जेन ऑस्टेन रहा। वहीं दूसरे नंबर पर गैलापागोस आईलैंड और तीसरे नंबर पर न्यूयॉर्क सिटी म्यूजियम है। वहीं असम का इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आना गौरव की बात है। जिसने मशहूर स्थलों को टक्कर दी है। इसमें असम के हरे भरे चाय बागान और जीवंत संस्कृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
जिस पक्षी को लोग मानते थे… आज वो बना असम का गौरव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और हरे-भरे चाय के बागानों के साथ यह देश का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने असम को “हरी चाय के बागानों और जीवंत संस्कृति की भूमि” के रूप में वर्णित किया, जो इस क्षेत्र के अद्वितीय आकर्षण को उजागर करता है। अपने ऐतिहासिक खजाने के अलावा, असम विश्व प्रसिद्ध चाय बागानों और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसे आकर्षण प्रदान करता है, जो लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडे का घर है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने राज्य के आकर्षण पर और ज़ोर देते हुए कहा कि कैसे इसका बेहतर बुनियादी ढांचा इसे और अधिक सुलभ बना रहा है। 2025 में गुवाहाटी के हवाई अड्डे का आगामी विस्तार, जो इसकी क्षमता को दोगुना कर देगा, असम की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों के लिए इस छिपे हुए रत्न को देखना आसान हो जाएगा।
