Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश जाने का बना रहे हैं प्लान, इन बीचों पर घूमने के लिए देना होगा शुल्क

आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य के कुछ फेमस सुमद्र तटों यानी बीचों पर प्रवेश शुल्क शुरू करना का निर्णय लिया है। जिसके बाद लोगों को बीच पर घूमने के लिए प्रवेश शुल्क देना होगा।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 14, 2024 | 12:25 AM

आंध्र प्रदेश समुद्री तट (सौ. सौशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावती: भारत में घूमने के लिए अक्सर सरकार कुछ जगहों के लिए प्रवेश शुल्क तय करती है। जिससे उस जगह को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। हालांकि समुद्री तट पर घूमने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता था। लेकिन अब आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य के कुछ फेमस सुमद्र तटों यानी बीचों पर प्रवेश शुल्क शुरू करना का निर्णय लिया है। पर्यटन विभाग के अनुसार यह योजना राज्य में 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। जिसके बाद लोगों को बीच पर घूमने के लिए प्रवेश शुल्क देना होगा। इससे पर्यटन के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही स्वच्छता भी बनी रहेगी।

सुमद्र तटों पर घूमने के लिए देना होगा शुल्क

आंध्र प्रदेश भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर कई प्रसिद्ध समुद्र तट हैं। जिसमें माईपाडु समुद्र तट, काकीनाडा बीच, रामायपट्टनम समुद्र तट, रुशिकोंदा बीच, सूर्यलंका बीच पर शुल्क लिया जाएगा। इन बीचों की खूबसूरती सबसे निराली है। रोजाना इन बीचों पर औसतन तीन हजार से ज्यादा पर्यटक आते हैं वहीं वीकेंड पर इनकी संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से पर्यटकों को यहां पर घूमने के लिए अब 15 से 20 रुपए का प्रवेश शुल्क देना होगा। इस प्रवेश शुल्क से बीचों का विकास बेहतर ढंग से हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के इन बीचों पर वसूला जाने वाला प्रवेश शुल्क समुद्र तटों की सफाई बनाए रखने के लिए किया जाएगा। इन सुंदर बीचों को संरक्षित करने और पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए नियमित रूप से रखरखाव की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला बीचों के सतत विकास को बढ़ावा दे सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: कुंभ राशि वालों की होगी पदोन्नति, मिथुन को मिलेगी सफलता; जानें अपनी राशि का हाल

कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान

रोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना

T20 World Cup में सेमीफाइनल का सुल्तान कौन? पाकिस्तान और इंग्लैंड ने गाड़ा झंडा, जानें किस पायदान पर है भारत

यह भी पढ़ें: सर्दियों में दिखना है स्टाइलिश तो दिल्ली के इन बाजारों को करें विजिट, सस्ते में मिल जाएंगे गर्म कपड़े

पर्यटकों को मिल सकेंगी बेहतर सुविधाएं

इसके अलावा बीचों से मिलने वाले राजस्व का एक हिस्सा समुद्र तटों पर बुनियादी ढांचे को सुधारने में खर्च किया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही बेहतर सड़कें और पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिल सकेगी। कहा जा रहा है कि पर्यटन विभाग ने अनुमान लगाया है कि बीचों पर लगाए जाने वाले इस प्रवेश शुल्क से समुद्री तटों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रबंधित करने में मदद मिल सकेगी।

Andhra pradesh will charge entry fees at these popular beaches across state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 12:25 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.