सितंबर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की ये 7 बेस्ट जगहें, वापस जाने का नहीं करेगा मन
South India Best Places to Visit: सितंबर का महीना सबसे सुहाना होता है क्योंकि इस दौरान न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी। ऐसे में दक्षिण भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान एकदम परफेक्ट रहेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार चाय के बागानों के लिए मशहूर है। हरियाली और शांत वातावरण के बीच समय बिताना है तो सितंबर के महीने में यहां आने का प्लान कर सकते हैं। इस समय यहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन कोडाइकनाल पहाड़ी स्टेशनों की राजकुमारी के नाम से जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए आप किसी भी समय आ सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत झीलें, घने जंगल और आकर्षक नजारे लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने का मजा एकदम अलग है।
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
केरल के पश्चिमी घाटों पर बसा जिला वायनाड एकदम हरियाली से घिरा हुआ है। वायनाड घूमने के लिए सबसे सही समय सितंबर से अक्टूबर का माना जाता है। यहां पर आप कॉफी, इलायची और मसालों के बगीचे देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग के लिए चेम्ब्रा पीक भी प्रसिद्ध जगह है।
कर्नाटक की पहाड़ियों पर बसा भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। सितंबर का महीना कूर्ग में बहुत शानदार होता है। इस समय चारों तरफ हरियाली और शांति रहती है। यहां अब्बी फॉल्स, राजा की सीट और नामद्रोलिंग मठ जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है। यहां पर सितंबर का मौसम काफी ठंडा होता है। यहां आप टॉय ट्रेन राइड ले सकते हैं। हरियाली और पेड़-पौधों से घिरे नजारे दिखने में एकदम फिल्मी लगते हैं। यहां आप ऊटी झील,बॉटनिकल गार्डन और डोडाबेट्टा पीक को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कर्नाटक के विश्व धरोहर स्थल में शामिल हम्पी अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां पर ऐतिहासिक खंडहरों और विजयनगर साम्राज्य की भव्य देखी जा सकती है। सितंबर में यहां मौसम घूमने लायक होता है। यहां विट्ठल मंदिर, हजारा राम मंदिर आदि जगह देखी जा सकती हैं।
केरल के कोच्चि शहर को परिवार या दोस्तों के साथ विजिट किया जा सकता है। इस जगह को अरब सागर की रानी कहा जाता है। यहां पर आपको प्राचीन और आधुनिक संस्कृति का मेल देखने को मिलेगा। सितंबर में यहां का मौसम काफी सुहाना हो जाता है जिसकी वजह से पर्यटक आकर्षित होते हैं।
