Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर

Zoho Founder Advice: आज का युवा करियर बनाने की होड़ में अपनी निजी जिंदगी को कितना पीछे छोड़ रहा है यह सवाल फिर से चर्चा में आ गया है। Zoho के फाउंडर, CEO श्रीधर वेम्बू ने पुराना वीडियो में खास कहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 27, 2026 | 10:01 AM

Zoho Founder (Source. Social Media/X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zoho Founder Advice On Career vs Family Debate: आज का युवा करियर बनाने की होड़ में अपनी निजी जिंदगी को कितना पीछे छोड़ रहा है यह सवाल फिर से चर्चा में आ गया है। दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho Founder और CEO श्रीधर वेम्बू ने एक पुराना वीडियो शेयर कर इस बहस को हवा दे दी है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने खासकर उच्च शिक्षा, जैसे PhD कर रहे युवाओं को यह सोचने पर मजबूर किया है कि क्या वे शादी और परिवार को टालकर सही कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का है। इसमें वे एक PhD छात्रा से उसकी पढ़ाई और निजी जीवन को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं। जब छात्रा बताती है कि उसकी पढ़ाई पूरी होने में अभी दो साल बाकी हैं, तो ली कुआन यू तुरंत कहते हैं: “कृपया समय बर्बाद न करें। यह शादी और बच्चे आपकी PhD से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वैसे आपको आपकी PhD और बॉयफ्रेंड के लिए शुभकामनाएं।” यह बयान अब नए सिरे से बहस का कारण बन गया है।

श्रीधर वेम्बू की सलाह: समय बर्बाद न करें

इस वीडियो को शेयर करते हुए Zoho Founder श्रीधर वेम्बू ने साफ कहा कि वे ली कुआन यू के विचारों से काफी प्रभावित रहे हैं। वेम्बू का मानना है कि आज भी युवाओं को समय रहते परिवार शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि दुनिया भर में गिरती जन्म दर भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram

अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा

69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?

वेम्बू ने यह भी कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था को इस तरह ढालना चाहिए कि महिलाएं अपने करियर और परिवार दोनों को संतुलित कर सकें। उनके विचार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की सोच से भी मेल खाते हैं, जो लगातार घटती जनसंख्या को मानवता के लिए गंभीर चुनौती बताते रहे हैं।

PHD is good but please don’t waste time… – Lee Kuan Yew 😂 pic.twitter.com/FqTdJFDqSt — Alvin Foo (@alvinfoo) April 23, 2026

ये भी पढ़े: अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा

सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय

वेम्बू की इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है। एक वर्ग का मानना है कि करियर के चक्कर में लोग शादी और बच्चों के लिए सही समय गंवा देते हैं। वहीं, दूसरा वर्ग इसे पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय बता रहा है। उनका तर्क है कि आज के महंगे दौर में घर बसाना और बच्चों की परवरिश करना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है, इसलिए आर्थिक स्थिरता प्राथमिकता होनी चाहिए।

सही समय कौन सा है?

यह बहस एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि जीवन में प्राथमिकता क्या होनी चाहिए करियर या परिवार? इसका जवाब हर व्यक्ति के हालात और सोच पर निर्भर करता है, लेकिन इतना तय है कि यह मुद्दा आने वाले समय में और गहराएगा।

Zoho founder advice sparks a stir on career vs family debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 10:01 AM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Social Media
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.