इन वेबसाइट्स से आपका पर्सनल डेटा हो सकता है चोरी! जानिए Chrome से कैसे करें जांच और बचाव
कई वेबसाइट्स उनके मोबाइल से उनकी पर्सनल जानकारी चुपचाप चुरा रही हैं। अगर आप भी अपने डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Chrome ब्राउज़र में छिपे एक सिंपल ट्रिक की मदद से यह जांच सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Phone Data theft जो आपके फोन से डेटा चोरा रहे है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: हर उम्र के लोग आज इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि कई वेबसाइट्स उनके मोबाइल से उनकी पर्सनल जानकारी चुपचाप चुरा रही हैं। अगर आप भी अपने डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Chrome ब्राउज़र में छिपे एक सिंपल ट्रिक की मदद से यह जांच सकते हैं कि कौन-सी साइट्स आपकी जानकारी स्टोर कर रही हैं।
कैसे होती है पर्सनल डेटा की चोरी
आज बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इंटरनेट से जुड़े हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता कि उनका निजी डेटा कैसे वेबसाइट्स के जरिए चुराया जा सकता है। ये साइट्स यूजर्स की परमिशन लेकर या बिना बताए आपके मोबाइल में स्टोर्ड जानकारी का दुरुपयोग कर सकती हैं।
Chrome से जानें कौन कर रहा है डेटा का इस्तेमाल
इस ट्रिक से आप जान सकते हैं कि कौन-सी वेबसाइट्स आपका डेटा सेव कर रही हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
- सबसे पहले Google Chrome ब्राउज़र खोलें।
- ऊपर दाएं कोने में दिए गए तीन डॉट्स (Menu) पर क्लिक करें।
- अब Settings में जाएं और वहां से Site Settings पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Data Stored का ऑप्शन चुनें।
- यहां आपको उन सभी वेबसाइट्स की लिस्ट मिलेगी जिन्होंने आपका डेटा सेव किया है।
डेटा को समय-समय पर करें डिलीट
यदि आप चाहते हैं कि आपकी प्राइवेसी बनी रहे, तो आपको इन वेबसाइट्स का स्टोर्ड डेटा समय-समय पर डिलीट करना होगा। खासकर उन साइट्स का डेटा ज़रूर हटाएं जिन्हें आप अब इस्तेमाल नहीं करते।
गैरजरूरी परमिशन को करें बंद
“कई वेबसाइट्स और ऐप्स बिना जरूरत के कई तरह की परमिशन मांगती हैं। सेटिंग्स में जाकर ऐप्स की परमिशन को चेक करें और सिर्फ उन्हीं परमिशन को ऑन रखें जो वाकई जरूरी हों,” ऐसा कहना है साइबर एक्सपर्ट्स का। गैरजरूरी एक्सेस को बंद कर देने से आपकी सुरक्षा और बेहतर हो जाती है।
