Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

90 दिन में बंद हो सकते हैं आपके कॉल और मैसेज? Elon Musk की कंपनी के अधिकारी की डराने वाली चेतावनी

Spam Calls Warning: स्पैम कॉल से परेशान हैं। जैसे ही फोन उठाते हैं, सामने से ऑटोमेटेड आवाज या कोई क्रेडिट कार्ड बेचने वाला। लेकिन आने वाले दिनों में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Feb 13, 2026 | 03:07 PM

Nikita Bier X Post (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

 Digital Security: हम सभी स्पैम कॉल से परेशान हैं। जैसे ही फोन उठाते हैं, सामने से ऑटोमेटेड आवाज या कोई क्रेडिट कार्ड बेचने वाला। लेकिन आने वाले दिनों में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने ऐसी चेतावनी दी है, जो आम मोबाइल यूज़र्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।

90 दिनों में सभी चैनल बेकार हो सकते हैं

Nikita Bier ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि अगले 90 दिनों के अंदर कॉल, मैसेज और ईमेल जैसे लगभग सभी कम्युनिकेशन चैनल स्पैम से इतने भर सकते हैं कि उनका उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने लिखा, “Prediction: In less than 90 days, all channels that we thought were safe from spam & automation will be so flooded that they will no longer be usable in any functional sense: iMessage, phone calls, Gmail.” यानी iMessage, फोन कॉल और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म भी पूरी तरह स्पैम से जाम हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: कहीं नासूर न बन जाए वित्तीय लेन-देन, क्यों चाहिए सख्त डेटा प्राइवेसी कानून?

सावधान! अचानक गायब हुआ मोबाइल नेटवर्क तो समझिए खतरे की घंटी, मुंबई में मिनटों में उड़ गए 11 लाख रुपये

कंबोडिया से भारतीयों को ठगा जा रहा… डिजिटल अरेस्ट का पूरा खेल उजागर, कैसे चल रहा था धंधा?

बीड में शिक्षा घोटाला: सिर्फ कागजों पर है धनंजय मुंडे की संस्था का कॉलेज!

उन्होंने आगे कहा, “And we will have no way to stop it.” यानी इसे रोकने का कोई कारगर तरीका भी शायद हमारे पास न बचे।

आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?

यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब पहले से स्पैम कॉल और ईमेल मौजूद हैं, और प्लेटफॉर्म्स पर स्पैम फिल्टर भी हैं, तो फिर हालात इतने खराब कैसे हो सकते हैं? इसका जवाब Nikita Bier ने एक अन्य टिप्पणी में दिया। उन्होंने संकेत दिया कि OpenClaw नामक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म इस खतरे को बढ़ा सकता है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को अपने ऑन-डिवाइस AI एजेंट बनाने की सुविधा देता है।

Prediction: In less than 90 days, all channels that we thought were safe from spam & automation will be so flooded that they will no longer be usable in any functional sense: iMessage, phone calls, Gmail. And we will have no way to stop it. — Nikita Bier (@nikitabier) February 11, 2026

उन्होंने लिखा, “Wait until every person who wants to make $50/day sets up OpenClaw. Before there was a technical barrier to this.” यानि पहले इस तरह के ऑटोमेटेड सिस्टम बनाना तकनीकी रूप से कठिन था, लेकिन अब यह काम आसान और सस्ता हो सकता है।

₹4,500 रोज खर्च कर कोई भी कर सकता है स्पैम

OpenClaw की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने पर्सनल AI एजेंट बना सकता है, जो उसकी ओर से ऑटोमेटेड मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया गतिविधियां चला सकता है। Nikita Bier का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति लगभग 50 डॉलर (करीब ₹4,500) प्रतिदिन खर्च करे, तो वह बड़े पैमाने पर स्पैमिंग सिस्टम खड़ा कर सकता है। पहले जहां यह काम संसाधन और विशेषज्ञता मांगता था, अब यह आम लोगों के लिए भी संभव हो सकता है।

ये भी पढ़े: 300 रुपए का सौदा बना 634 करोड़, 10 साल के बच्चे ने खरीदा था ऐसा डोमेन, अब बना अरबों का मालिक

क्या आने वाला है डिजिटल अराजकता का दौर?

अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो कॉल, मैसेज और ईमेल जैसे हमारे रोजमर्रा के साधन भरोसेमंद नहीं रहेंगे। ऐसे में डिजिटल सुरक्षा और पहचान की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।

Your calls and texts could be cut off in 90 days elon musks company executive delivers a chilling warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Gmail
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.