युवा हर महीने यूट्यूब पर बिता रहे 29 घंटे, किशोरों की संख्या सबसे अधिक
अमेरिका में लॉन्च हुए यूट्यूब को बाद में गूगल ने अपने स्वामित्व में ले लिया। आज यूट्यूब पर हर महीने करीब 2.5 अरब लोग सक्रिय रहते हैं। हाल ही में एक अध्ययन में खुलासा हुआ है
- Written By: सिमरन सिंह
Youtube पर लोगों का क्या है समय। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: दुनियाभर में सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 14 फरवरी 2005 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में लॉन्च हुए यूट्यूब को बाद में गूगल ने अपने स्वामित्व में ले लिया। आज यूट्यूब पर हर महीने करीब 2.5 अरब लोग सक्रिय रहते हैं। हाल ही में एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि युवा हर महीने औसतन 29 घंटे यूट्यूब पर बिता रहे हैं।
टीवी की जगह यूट्यूब बना पहली पसंद
अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में लोग रोजाना 1 अरब घंटे यूट्यूब देखते हैं। शोधकर्ताओं ने गणना करके बताया कि अगर 2.5 अरब यूजर्स को 29 घंटे से गुणा किया जाए, तो हर महीने यूट्यूब पर लगभग 8.3 मिलियन वर्षों के वीडियो देखे जाते हैं।
- यदि इसे 12 महीनों से जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 100 मिलियन वर्षों तक पहुंच जाता है, जो इंसानों के पूरे इतिहास से कहीं अधिक है।
किशोरों में सबसे अधिक क्रेज
यूट्यूब के प्रति किशोरों और युवाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
- 83% वयस्क और 93% किशोर यूट्यूब का नियमित उपयोग कर रहे हैं।
- यह प्लेटफॉर्म अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शामिल है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट
यूट्यूब केवल एक मनोरंजन प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया की दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट बन चुका है।
- सर्वेक्षणों के अनुसार, यूट्यूब की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि यह केवल गूगल डॉट कॉम के बाद दूसरे स्थान पर आता है।
- इससे पता चलता है कि लोगों के डिजिटल स्क्रीन टाइम का बड़ा हिस्सा अब यूट्यूब पर खर्च हो रहा है।
