शाओमी इंडिया के मुनाफे में आयी भारी गिरावट, 70 प्रतिशत से अधिक प्रॉफिट घटा
शाओमी इंडिया ने भारत में अपने बिजनेस के 10 साल पूरे किए है। शाओमी टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,057.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था।
- Written By: अपूर्वा नायक
शाओमी इंडिया ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : चीन की मशहूर गैजेट्स कंपनी शाओमी टेक्नोलॉजी को भारत में नुकसान झेलना पड़ रहा है। कंपनी के वित्त वर्ष 2022-23 में कमाए गए मुनाफे में इस साल कमी आयी है। इस वित्त वर्ष कंपनी के मुनाफे में 77 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस घाटे के बाद कंपनी का मुनाफा केवल 238.63 करोड़ रुपये रह गया है। शाओमी टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,057.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था।
शाओमी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 32 प्रतिशत घटकर 26,697 करोड़ रुपये रह गई, जो 2021-22 में लगभग 39,100 करोड़ रुपये थी। शाओमी ने समीक्षाधीन वर्ष के दौरान उत्पादों की बिक्री से 26,395 करोड़ रुपये और सेवाओं की बिक्री से 264 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें विज्ञापन और मूल्यवर्धित सेवाएं शामिल हैं।
25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज
बाजार शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार, कंपनी ने 2022 के दौरान स्मार्टफोन बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 की तीन तिमाहियां भी शामिल हैं, जबकि यह अब भी 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा
30 हजार का टैबलेट अब 25 हजार में, Amazon Republic Day Sale में Xiaomi-OnePlus पर भारी छूट
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
भारत में 10 साल पूरे
साइबरमीडिया रिसर्च का अनुमान है कि यह सैमसंग (18.6 प्रतिशत) से थोड़ा पीछे है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने इसे 18.8 प्रतिशत बताया है, जबकि आईडीसी ने इसे लगभग 13 प्रतिशत बताया है। कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने परिचालन के 10 साल पूरे किए हैं।
70 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य
पिछले एक दशक में सरकार के साथ इसके कई टकराव हुए हैं, खासतौर पर करों और विक्रेताओं को भुगतान के मामले में। इसकी योजना अगले 10 वर्षों में अपनी बिक्री को दोगुना करके 70 करोड़ तक पहुंचाने की है, जो पिछले 10 वर्षों में 35 करोड़ रही है।
स्मार्ट डोर लॉक सिस्टम किया लॉन्च
शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजारों में कई नए गैजेट्स को लॉन्च किया है। शाओमी ने हाल ही में अपने स्मार्ट डोर लॉक सिस्टम को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसे चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन अभी भारत में इसे लॉन्च किया जाना बाकी है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
