

Xiaomi 17T Price Hike: आप फेस्टिव सीजन में नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Xiaomi 17T की कीमत पर ध्यान देना जरूरी है। बता दे कि Xiaomi 17T के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में एक बार फिर बढ़ गई है। जिसमें 12GB RAM वाले फोन के 256GB और 512GB मॉडल अब क्रमशः 69,999 रुपये और 74,999 रुपये में लिस्टेड हैं। Xiaomi India की वेबसाइट पर 256GB मॉडल की नई कीमत दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला Xiaomi 17T पहले 64,999 रुपये में उपलब्ध था जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये थी। अब दोनों वेरिएंट पर 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसका सीधा मतलब है कि नई कीमतें 69,999 रुपये और 74,999 रुपये हो गई हैं। वहीं फोन को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इस हिसाब से मौजूदा कीमत लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये ज्यादा है। इससे पहले भी जुलाई में दोनों वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
Xiaomi 17T के बारे में बताए तो इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया हैजो 1.5K रेजलूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 22.5W रिवर्स चार्जिंग की मदद से फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। Xiaomi के अनुसार 50MP टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस बीच Xiaomi 18 Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और Xiaomi ने 18 Pro सीरीज के ग्लोबल उपलब्ध होने की पुष्टि की है। लेकिन भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इसलिए अभी के लिए इसे Xiaomi 17T की खरीद का तय विकल्प मानने के बजाय आने वाले अपडेट का इंतजार करना बेहतर होगा।