Amazon के नाम पर बर्बाद हुई महिला, क्लिक करते हुआ कांड
कर्नाटक के उडुपी की 25 साल की महिला का लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। बता दें कि महिला ने एक लिंक पर क्लिक किया, जिसकी वजह से 1.94 लाख रुपए का नुकसान उसे झेलना पड़ा।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Job scam के नाम पर महिला ने 1.96 लाख रुपये गवा दिए। (सौ. AI)
नवभारत डिजिटल डेस्क. ऑनलाइन ठगी में एक और मामला सामने आया है, जिसमें कर्नाटक के उडुपी की 25 साल की महिला का लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। बता दें कि महिला ने एक लिंक पर क्लिक किया, जिसकी वजह से 1.94 लाख रुपए का नुकसान उसे झेलना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
पूरे मामले की बात करें तो इसमें महिला सोशल मीडिया पर कुछ देख रही थी। तभी उसके सामने नौकरी का विज्ञापन आया, लेकिन उस लिंक ने उसे धोखे में फंसा दिया। पहले तो उसे एक ग्रुप में जुड़ने के लिए कहा गया, जहां लोगों ने उसे पैसे लगाने के लिए कहा, लेकिन बाद में पता चला कि यह सब कुछ एक धोखा और साजिश है।
ये भी पढ़े: NASA ने जारी की चेतावनी, ‘God Of Chaos ‘ asteroid पहुंच रहा पृथ्वी के करीब
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन जूतों का ऑर्डर पड़ा भारी: पेमेंट के बाद नहीं मिला पार्सल, आयोग ने बाटा-ब्लू डार्ट पर ठोका जुर्माना
Parcel Scam Alert: अधूरे पते वाले मैसेज से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें और बचें
चंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
इंस्टाग्राम लिंक पर किया क्लिक
ऑनलाइन ठगी के बारे में बताएं तो जिस महिला के साथ यह हुआ उसका नाम अर्चना था और वह पार्ट टाइम काम की तलाश में थी। तभी इंस्टाग्राम पर उसे एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें अमेज़न फ्रेशर्स जॉब इन इंडिया का विकल्प उसके सामने आया। खबर के मुताबिक, इस पोस्ट ने उसे आश्चर्यचकित कर दिया और उसने इस लिंक पर क्लिक किया। कुछ देर बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में अनजान मैसेज आए। यहां लोगों ने उससे बात की और ऑनलाइन काम करने और पैसे कमाने का झांसा दिया।
पैसे कराए ट्रांसफर
शुरुआती काम करने के बाद लड़की को कुछ पैसे भी मिले, लेकिन यह धोखेबाज का अपना जाल था। उन्होंने फिर एक और मौका दिया, जिसमें ज्यादा पैसे कमाने का वादा किया गया। धोखेबाज ने महिला को कहा कि अगर वह अमेज़न की विज्ञापन में बताए गए काम में पैसा लगाएगी, तो उसे और भी ज्यादा पैसा मिलेगा। लड़की को आसानी से पैसा कमाना अच्छा लगा और इस मौके को अपनाने के लिए उसने इसे मान लिया। इसके बाद महिला ने धोखेबाज की कहने पर पैसे भी ट्रांसफर करने शुरू किए। उसने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर पैसे भेजे, जैसा उसे व्यक्ति ने कहा था। 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच उसने कुल 1.94 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
ये भी पढ़े: Google का AI टूल जो देगी बाढ़ की जानकारी, पहले ही हो जाएंगे सर्तक
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
जब महिला ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसे पता चला कि उसे धोखा दिया गया है और उसके पैसे नहीं निकल रहे हैं। जब उसने उन लोगों को फोन किया और मैसेज किया, तो उसे पता चला कि कोई भी जवाब नहीं आ रहा है। उसे ना तो पैसे मिले और ना ही उसके पैसे वापस आए। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है।
