- Hindi News »
- Technology »
- Google Play Best Of 2025 India Disstrict And Cookierun India Dominate The Year
Year Ender 2025: कौन-सा ऐप 2025 में बना लोगों का फेवरेट और किस गेम ने मचाया धमाल?
Google Play Best of 2025: Google Play ने भारत के लिए Best of 2025 की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है जिन्होंने साल 2025 में देश वासियों को अपना बनाया।
- Written By: सिमरन सिंह

इन ऐप्स ने किया 2025 में कमाल। (सौ. Freepik)
Best App India 2025: Google Play ने भारत के लिए Best of 2025 की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है जिन्होंने साल 2025 में भारतीयों की डिजिटल लाइफस्टाइल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। चयन से यह साफ हो जाता है कि अब भारतीय यूजर्स केवल एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि AI फीचर्स, लोकल कल्चर और रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बनाने वाले स्मार्ट टूल्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।
District बना India’s Best App of 2025
इस साल India’s Best App of 2025 का खिताब District: Movies Events Dining ऐप को मिला है। Zomato द्वारा लॉन्च किए गए इस ऐप ने खासतौर पर मेट्रो शहरों में यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की। District यूजर की पसंद, शहर के ट्रेंड्स और उसकी एक्टिविटी को समझकर सुझाव देता है कि कौन-सी फिल्म देखनी है, कहां डिनर करना है और किस इवेंट में जाना बेहतर रहेगा। AI आधारित यह ऐप अब एक तरह से पर्सनल एंटरटेनमेंट और फूड असिस्टेंट की भूमिका निभा रहा है, जिसने इसे इस साल का सबसे बड़ा विनर बना दिया।
CookieRun India बना Best Game of 2025
गेमिंग कैटेगरी में CookieRun India: Running Game ने बाजी मारी है। इस गेम में भारतीय कैरेक्टर्स, पारंपरिक परिधान, देसी म्यूजिक और लोकल थीम्स को शामिल किया गया है, जिससे यह सीधे भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ता है। आसान गेमप्ले और फन एलिमेंट्स के चलते इसे हर उम्र के लोग खेल रहे हैं। इसी कारण इस गेम को Best Game of 2025 के साथ-साथ Best Pick Up and Play अवॉर्ड भी मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत
Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
AI ऐप्स का दबदबा
2025 की लिस्ट में AI आधारित ऐप्स की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। InVideo AI, जिसे Best for Personal Growth चुना गया, केवल टेक्स्ट के जरिए वीडियो बनाने की सुविधा देता है। वहीं Toonsutra, जिसे Best Hidden Gem का सम्मान मिला, भारतीय कॉमिक्स को एआई की मदद से सिनेमेटिक डिजिटल अनुभव में बदल देता है। इसके अलावा Goodnotes और Luminar: Photo Editor जैसे ऐप्स भी एआई के जरिए नोट्स और फोटो एडिटिंग को बेहद आसान बना रहे हैं।
हेल्थ, वेलनेस और डेली लाइफ ऐप्स
डिजिटल वेलनेस और टाइम मैनेजमेंट पर भी यूजर्स का फोकस बढ़ा है। Daily Planner: To Do List Task, जिसे Best Everyday Essential कहा गया, टास्क मैनेजमेंट, जर्नलिंग और मूड ट्रैकिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। वहीं SleepisolBio, जिसे Best for Watches मिला, नींद सुधारने और तनाव कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़े: सोशल मीडिया से दूर होंगे नाबालिग? ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश ने भी लगाया बैन
ट्रेंडिंग ऐप्स और मजबूत होता गेमिंग इकोसिस्टम
इस बार Google ने Top Trending कैटेगरी भी पेश की, जिसमें Instamart, Seekho और Adobe Firefly जैसे ऐप्स शामिल हैं। गेमिंग सेगमेंट में Free Fire Max को Best Ongoing Game चुना गया, जबकि Kamala Horror Exorcism Escape और Real Cricket Swipe जैसे भारतीय गेम्स ने भी खास पहचान बनाई।
भारत की डेवलपर कम्युनिटी की बढ़ती ताकत
Google के मुताबिक Android और Play Store इकोसिस्टम भारत में 3.5 मिलियन से ज्यादा नौकरियों को सपोर्ट करता है और ₹4 ट्रिलियन से अधिक का आर्थिक योगदान देता है। Best of 2025 की यह लिस्ट दिखाती है कि भारत की ऐप और गेम डेवलपर कम्युनिटी अब ग्लोबल लेवल पर इनोवेशन की मिसाल बन चुकी है।
Google play best of 2025 india disstrict and cookierun india dominate the year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं… बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त; माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
May 06, 2026 | 09:10 AMThane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत
May 06, 2026 | 09:07 AMनासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
May 06, 2026 | 09:07 AMसैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
May 06, 2026 | 08:56 AMसोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग, 12 मई को अगली सुनवाई
May 06, 2026 | 08:55 AMMaharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
May 06, 2026 | 08:47 AMबंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
May 06, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














