WhatsApp ने लॉन्च किया नया ऐप, अब बड़े स्क्रीन पर भी मिलेगा कॉल और चैट का मजा
iPad यूजर्स भी WhatsApp का इस्तेमाल कर पाएंगे, जिसमें उनके सबसे डिमांडिंग फीचर्स में से एक को पूरा करते हुए खासतौर पर iPad के लिए नया ऐप लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp का इस्तेमाल हुआ आसान। (सौ. Freepik)
अब iPad यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। WhatsApp ने अपनी सबसे डिमांडिंग फीचर्स में से एक को पूरा करते हुए खासतौर पर iPad के लिए नया ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप अब Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसके ज़रिए यूजर्स बड़े स्क्रीन पर ही वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल, स्क्रीन शेयरिंग और कैमरा स्विच जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स एक बार में 32 लोगों तक ग्रुप कॉल कर सकते हैं।
iPad के स्पेशल फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट
WhatsApp का यह नया ऐप iPad के कई खास फीचर्स के साथ भी आता है जैसे Stage Manager, Split View और Slide Over। इसका मतलब है कि अब यूजर्स ग्रुप कॉल करते हुए ही वेब ब्राउजिंग या ट्रैवल रिसर्च जैसे काम एक साथ कर सकते हैं। कॉल और दूसरी ऐप्स के बीच स्मूद स्विचिंग का अनुभव भी मिलेगा।
Magic Keyboard और Apple Pencil का सपोर्ट
iPad पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूजर्स के लिए यह ऐप और भी उपयोगी बन गया है, क्योंकि यह Magic Keyboard और Apple Pencil को भी सपोर्ट करता है। इससे यूजर इंटरफेस और ज्यादा इंटरैक्टिव और प्रोडक्टिव बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
CRED के कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, जानिए कितनी होगी सैलरी और नेटवर्थ
WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये
डेटिंग ऐप्स AI से भी ज्यादा खतरनाक? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस का बड़ा बयान
मल्टी-डिवाइस टेक्नोलॉजी और प्राइवेसी फीचर्स भी मौजूद
नया WhatsApp ऐप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपकी चैट्स, कॉल्स और मीडिया iPhone, Mac और दूसरे लिंक किए गए डिवाइसेज पर पूरी तरह से सिंक्रनाइज़ और सुरक्षित रहते हैं। साथ ही, ऐप में Chat Lock जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे अगर आप अपना iPad किसी के साथ शेयर करते हैं, तब भी आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
WhatsApp का बड़ा कदम
कंपनी का कहना है कि यह केवल एक शुरुआत है। वे यूजर्स से फीडबैक लेकर इस ऐप को और बेहतर बनाते रहेंगे। iPad यूजर्स के लिए WhatsApp का यह कदम कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
