WhatsApp में जल्द मिलेगा लॉगआउट फीचर, अब बिना डेटा खोए आराम से ले सकेंगे ब्रेक
वॉट्सऐप से ब्रेक लेना चाहते है लेकिन न अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, न ऐप हटाना — तो वॉट्सऐप जल्द ही आप जैसे यूजर्स के लिए लॉगआउट फीचर लॉन्च करने जा रहा है। जो आपकी मदद करेंगा।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp का Logout फीचर आएगा आपके काम। (सौ. Freepik)
अगर आप भी कभी-कभार वॉट्सऐप से ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन न अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, न ऐप हटाना — तो आपके लिए खुशखबरी है। वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा लॉगआउट फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
अब जब चाहें, वॉट्सऐप से बाहर निकलें
अब तक वॉट्सऐप से दूरी बनाने के लिए यूजर्स को या तो ऐप डिलीट करना पड़ता था या फिर अकाउंट ही हटाना पड़ता था। दोनों ही विकल्प असुविधाजनक थे। लेकिन अब इस नए लॉगआउट फीचर के जरिए आप बिना किसी झंझट के ऐप से बाहर निकल सकेंगे और दोबारा लॉगिन करने पर आपका डेटा जस का तस मिलेगा।
कैसे करेगा ये फीचर काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फेसबुक या जीमेल लॉगआउट जैसा ही होगा। आप ऐप से लॉगआउट कर सकेंगे लेकिन आपके चैट्स, ग्रुप्स और मीडिया फाइल्स सुरक्षित रहेंगे। लॉगिन करने पर सब कुछ वहीं से शुरू होगा जहां आपने छोड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
छुट्टियों में अब मिलेगा सुकून
सोचिए, जब आप परिवार संग छुट्टियां बिता रहे हों और बार-बार वॉट्सऐप पर मैसेजिंग से ध्यान भटक रहा हो। ऐसे में लॉगआउट ऑप्शन एक बेहतरीन समाधान होगा। आप अपनी डिजिटल डिटॉक्स कर सकेंगे और मन की शांति के साथ समय बिता पाएंगे।
एक ही फोन में दो वॉट्सऐप अकाउंट? अब होगा आसान
इस फीचर का एक और बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट्स चला सकेंगे। एक अकाउंट से लॉगआउट कर, दूसरे से आसानी से लॉगिन कर सकेंगे — बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या क्लोन की ज़रूरत के।
लॉगआउट के दौरान मिलेंगे दो विकल्प
- डेटा सुरक्षित रखना – जिससे सभी चैट्स, मीडिया और ग्रुप मेंबरशिप बनी रहे
- डेटा हटाना – अगर आप फ्रेश स्टार्ट चाहते हैं
वॉट्सऐप में लगातार हो रहे हैं बड़े बदलाव
हाल ही में वॉट्सऐप ने iPad यूजर्स के लिए डेडिकेटेड ऐप लॉन्च किया है, और अब लॉगआउट फीचर की तैयारी ये साफ दर्शाती है कि कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर पूरा जोर दे रही है।
