Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WhatsApp ला रहा है नया ‘Download Quality’ फीचर, अब खुद चुनें फोटो और वीडियो की क्वालिटी

WhatsApp यूज़र्स अब यह तय कर सकेंगे कि आपको कौन-सी क्वालिटी में फोटोज़ और वीडियोज़ डाउनलोड करनी है। यह नया और बेहद उपयोगी फीचर ‘Download Quality’ लेकर आ रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 09, 2025 | 11:27 AM

WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को आएगा पसंद। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

WhatsApp यूज़र्स के लिए एक शानदार खबर है। अब आप यह तय कर सकेंगे कि आपको कौन-सी क्वालिटी में फोटोज़ और वीडियोज़ डाउनलोड करनी है। कंपनी जल्द ही एक नया और बेहद उपयोगी फीचर ‘Download Quality’ लेकर आ रही है, जो खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा जो ढेर सारे ग्रुप्स में एक्टिव रहते हैं और जिनके फोन की स्टोरेज आए दिन भर जाती है।

क्या है ‘Download Quality’ फीचर?

WhatsApp का यह नया फीचर यूज़र्स को यह कंट्रोल देगा कि वे HD क्वालिटी में मीडिया डाउनलोड करना चाहते हैं या SD क्वालिटी में। यदि आपका फोन स्टोरेज से जूझ रहा है या आप डेटा सेव करना चाहते हैं, तो SD क्वालिटी को चुनकर आसानी से स्टोरेज और डेटा दोनों की बचत कर सकते हैं।

कहां दिखा नया फीचर?

WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाले भरोसेमंद प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर Android के WhatsApp Beta वर्जन 2.25.18.11 में देखा गया है। इस वर्जन में यूज़र्स को एक नया विकल्प मिल रहा है, जिसमें वे मीडिया फाइल्स की डाउनलोड क्वालिटी मैन्युअली सेट कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अब दुनिया को AI सिखाएगा भारत, Sovereign AI से बदलेगी देश की तकनीकी किस्मत

किसानों, छोटे व्यापारियों और सरकारी स्कूलों के लिए आ रहा है AI Ka UPI, बदलेगी आपकी कमाई और पढ़ाई

AI का असली इम्तिहान अब शुरू, हाइप नहीं, जनता को सीधा फायदा देने पर सरकार का फोकस

AI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान

कैसे करें सेटिंग?

इस फीचर को सक्रिय करने के लिए यूज़र्स को जाना होगा:

  • Settings > Storage and Data > Auto-Download Quality
  • यहां दो विकल्प मिलेंगे — HD और SD। यूज़र अपनी स्टोरेज क्षमता और डेटा जरूरतों के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

Apple WWDC 2025: आज से शुरू हुआ एपल का सबसे बड़ा टेक इवेंट, जानिए क्या हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

अभी बीटा यूज़र्स के लिए, जल्द सबके लिए होगा रोलआउट

फिलहाल यह फीचर केवल चुनिंदा बीटा यूज़र्स को ही उपलब्ध है। लेकिन संभावना है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी Android और iOS यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

क्यों जरूरी है यह फीचर?

HD फोटोज़ और वीडियोज़ का चलन अब सामान्य हो गया है। WhatsApp पहले ही HD क्वालिटी में फाइल्स भेजने का विकल्प दे चुका है, लेकिन ऑटोमेटिक डाउनलोड के कारण यह स्टोरेज पर बोझ बन जाता है। ‘Download Quality’ फीचर यूज़र्स को यह सुविधा देगा कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से मीडिया क्वालिटी तय करें और WhatsApp को और भी स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें।

Whatsapp download quality feature launched it will work the quality of photos and videos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 11:27 AM

Topics:  

  • Tech News
  • WhatsApp
  • Whatsapp tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.