-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Call Recording In Android And Iphone Application
WhatsApp Call को भी कर सकते हैं रिकॉर्ड, इस ट्रिक से ऑन होगा फीचर
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। आजकल के जमाने में नेटवर्क की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग WhatsApp कॉल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें रिकॉर्डिंग करना संभव नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप कॉल रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।

WhatsApp में Call Recording करने के लिए ट्रिक का इस्तेमाल करना है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: लाखों करोड़ों लोग WhatsApp का रोजाना इस्तेमाल करते हैं और इसके नए-नए फीचर्स को भी यूज करते हैं, लेकिन क्या आप WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं? यह सवाल सबके मन में आता है। नॉर्मल कॉल रिकॉर्डिंग करना तो लगभग हर किसी को आता है, लेकिन WhatsApp में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। आजकल के जमाने में नेटवर्क की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग WhatsApp कॉल का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें रिकॉर्डिंग करना संभव नहीं है। हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप कॉल रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
इस ट्रिक से करें WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग
अगर आप WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप एक ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी आप WhatsApp कॉल करें, तो उसके दौरान अपने फोन का स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर लें। इसके अंदर आपको माइक का ऑप्शन ऑन करना है और साथ ही मीडिया ऑप्शन को भी ऑन रखना है। इन दोनों ऑप्शन को ऑन रखने के बाद आप WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें हो सकता है कि आवाज की क्वालिटी इतनी क्लियर न हो, लेकिन आपके बेसिक इस्तेमाल के लिए तरीका सही है। आईफोन के अंदर भी आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग को ऑन करते हुए माइक्रोफोन को ऑन करके इस चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: पेंटागन की नई रिपोर्ट ने UFO के रहस्यों पर डाली रोशनी, एलियंस का सच आया सामने?
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड
RBI New Rules 2026: लोन रिकवरी एजेंट की हर कॉल होगी रिकॉर्ड, बदसलूकी पर लगेगी लगाम
WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा
WhatsApp लगातार अपने कस्टमर को नए-नए अपडेट्स देता रहता है, लेकिन अभी तक इस तरह का कोई भी फीचर मेटा ने लॉन्च नहीं किया है, जिसमें WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर दिया जाए। ऐसे में WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन हो सकता है कि भविष्य में लोगों को देखने के लिए मिले। इसके अलावा, आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग बड़ी आराम से कर सकते हैं।
इन ऐप का करें इस्तेमाल
Cube ACR ऐप काफी ज्यादा पॉपुलर है और यह नॉर्मल कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग और वीआईपी कॉल रिकॉर्डिंग को भी करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से आप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4 स्टार दिए गए हैं और 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।
ये भी पढ़े: देखने और सुनने के अलावा, गोली मारेगा CCTV कैमरा; नए फीचर से चोरों की आई शामत
Salestrail ऐप एक प्रीमियम कॉल रिकॉर्डिंग ऐप है और इसमें आपको कॉल रिकॉर्डिंग आराम से कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 3.5 स्टार दिए गए हैं, जिसे 50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
ACR Call Recorder भी ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन देता है। फोन में अगर आप इसे एक बार एक्टिवेट कर लेते हैं, तो यह आपकी हर कॉल रिकॉर्ड के लिए यूज़फुल होता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 3.9 स्टार दिए गए हैं। वहीं, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।
Whatsapp call recording in android and iphone application
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














