

नवभारत टेक डेस्क: CCTV का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। घर या फिर दुकान, लोग अपनी सेफ्टी के लिए CCTV जरूर लगवाते हैं। ऐसे में अगर कोई घटना हो जाए तो पुलिस भी CCTV की मदद से अपराधियों को पकड़ती है। आज तक यही देखा गया था कि CCTV की फुटेज रिकॉर्डिंग चोरों को पकड़ने के काम आती है, लेकिन आप केवल चोर को पकड़ने में CCTV फुटेज नहीं दिखाएंगे, बल्कि गोली भी मारेगी।
जिस CCTV की हम बात कर रहे हैं, वह क्या जानलेवा है? यह गोली से अटैक तो लगता है, लेकिन यह असली गोली नहीं होती। इसे सबलेथल रिमोट गन कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि गन सीधा इंसान के हाथ में नहीं होती, बल्कि CCTV कैमरा पर लगी रहती है।
CCTV की गन को स्मार्टफोन या फिर कंट्रोल रूम से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपकी दुकान या फिर आसपास कहीं पर कैमरा लगा हुआ है और कोई चोरी करने की इरादे से आया है, तो आप इसे एक वॉर्निंग शॉट लगा सकते हैं। यह गन नायलॉन बुलेट से अटैक करती है, जो रबर बुलेट होती है। इसे पुलिस द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है।
CCTV कैमरा में गन की जानकारी के बारे में बताएं तो यह 0.68 कैलिबर पेंटबॉल गन में नायलॉन बुलेट का इस्तेमाल होता है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन घर या दुकान की हिफाजत करने के लिए यह सही है, जिससे चोर भाग जाता है। इस सिक्योरिटी गार्ड को तैनात करना आसान है और यह आसानी से इस्तेमाल भी होती है।
CCTV के बारे में ज्यादा जानकारी के बारे में बताएं तो यह हर दिशा में 25 मीटर की दूरी को कवर कर सकती है। इस तरह कुल 50 मीटर का एरिया यह कवर करती है। फिलहाल गन CCTV कैमरा विदेश में उपलब्ध है, लेकिन भारत में यह डिवाइस मौजूद नहीं है।