WhatsApp ने 1 करोड़ भारतीय अकाउंट्स पर लगाया बैन, जानिए क्यों लिया गया ये बड़ा कदम
WhatsApp ने यह कदम स्पैम और स्कैम से बचाने के लिए उठाया है, ताकि फ्रॉड और ठगी जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके। कंपनी के अनुसार, गलत इस्तेमाल को रोकने और यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp पर इन बेन अकांउट को कैसे करें चालू। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए 1 करोड़ से अधिक भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यह कार्रवाई जनवरी 2025 में की गई, जिसका खुलासा WhatsApp की कंप्लायंस रिपोर्ट में हुआ।
क्यों लिए गए ये सख्त कदम?
WhatsApp ने यह कदम स्पैम और स्कैम से बचाने के लिए उठाया है, ताकि फ्रॉड और ठगी जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके। कंपनी के अनुसार, गलत इस्तेमाल को रोकने और यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अकाउंट्स पर बैन लगाया गया है।
थर्ड-पार्टी WhatsApp का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
अगर आप GB WhatsApp, FM WhatsApp, Yo WhatsApp जैसे थर्ड-पार्टी एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। मेटा का कहना है कि ये अनऑफिशियल एप्स यूजर्स की प्राइवेसी को खतरे में डालते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Driving License Download: खराब हो गया है DL? घर बैठे फोन से अपना डिजिटल लाइसेंस ऐसे करें प्राप्त
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
बैन हुए WhatsApp अकाउंट को कैसे करें अनबैन?
अगर आपका WhatsApp अकाउंट गलती से या किसी वजह से बैन हो गया है, तो आप इसे अनबैन करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
WhatsApp अकाउंट अनबैन करने के लिए करें ये काम:
- ई-मेल भेजें: अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से support@whatsapp.com पर मेल करें।
- सब्जेक्ट में लिखें: “My WhatsApp Account is Banned”
- मेल के कंटेंट में: अपनी समस्या स्पष्ट रूप से बताएं और अकाउंट को रिव्यू करने की रिक्वेस्ट करें।
अगर कंपनी को लगता है कि आपका अकाउंट किसी गलती की वजह से बैन हुआ है, तो वह उसे अनबैन कर सकती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
- अगर आपने थर्ड-पार्टी WhatsApp इंस्टॉल कर रखा है, तो तुरंत उसे डिलीट करें और ऑफिशियल WhatsApp डाउनलोड करें।
- स्पैम या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- WhatsApp की गाइडलाइंस का पालन करें, ताकि बैन होने की नौबत न आए।
