बंगलुरू के इस शख्स ने ऐसा क्या किया कि फॉलो करने को मजबूर हुए Sundar Pichai और Amazon के Jeff Bezos
Bengaluru Tech Entrepreneur: बंगलुरू के एक व्यक्ति को Google के CEO ने फॉलो किया तो लोगों के बीच इसको लेकर बात होने लागी की क्या ये साथ में कोई काम करने वाले है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्यों किया इ शश्स को फॉलो। (सौ. Design)
Sundar Pichai Follow Rohan Paul: जिंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं जो इंसान को अविश्वसनीय लगते हैं। सोचिए, आप सुबह सोकर उठें और पता चले कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक के CEO ने आपको सोशल मीडिया पर फॉलो कर लिया है। बंगलुरू के AI इंजीनियर और आंत्रेप्रेन्योर रोहन पॉल के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ। पहले से ही उन्हें Amazon के संस्थापक Jeff Bezos फॉलो कर रहे थे और अब इस लिस्ट में Google के CEO सुंदर पिचाई का नाम भी जुड़ गया है।
रविवार की सुबह मिला खास नोटिफिकेशन
रोहन पॉल ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि रविवार की सुबह जब उन्होंने फोन देखा तो उन्हें यह शानदार सरप्राइज मिला। उन्होंने लिखा, “रविवार सुबह उठते ही यह शानदार नोटिफिकेशन मिला। THE Google CEO ने मुझे फॉलो किया है। मैं गर्व और उत्साह से भर गया हूं।” रोहन ने इस पल को अपने करियर का सम्मानजनक और खुशी भरा अनुभव बताया।
क्यों किया सुंदर पिचाई ने रोहन को फॉलो?
सुंदर पिचाई के X पर 5.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन वह बहुत कम लोगों को ही व्यक्तिगत रूप से फॉलो करते हैं। ऐसे में उनका रोहन पॉल को फॉलो करना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी वजह रोहन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियरिंग से जुड़ा काम हो सकता है। वहीं कई लोगों का मानना है कि शायद भविष्य में रोहन और पिचाई किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते दिख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sundar Pichai: स्टैनफोर्ड में सुंदर पिचाई का विरोध, भाषण के दौरान छात्रों ने की नारेबाजी और वॉकआउट
Blue Origin Explosion: ब्लू ओरिजिन का रॉकेट टेस्ट के दौरान ब्लास्ट, आसमान में भयंकर आग, मस्क ने दिया रिएक्शन
दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
Amazon फिर ला रहा फोन, इस बार iPhone को देगा टक्कर या दोबारा होगा फ्लॉप?
सुंदर पिचाई की खास लीडरशिप स्टाइल
सुंदर पिचाई 2015 से Google के CEO हैं और इसके बाद उन्होंने पैरेंट कंपनी Alphabet की भी कमान संभाली। उन्हें उनकी सादगी, दूरदृष्टि और विनम्र नेतृत्व शैली के लिए जाना जाता है। दुनिया भर के युवा टेक प्रोफेशनल्स उन्हें रोल मॉडल की तरह देखते हैं।
ये भी पढ़े: Jio ने लॉन्च की नई VoNR सर्विस, कॉलिंग और इंटरनेट अनुभव अब होगा और बेहतर
ध्यान दें
रोहन पॉल के लिए यह अनुभव न केवल व्यक्तिगत गर्व का विषय है, बल्कि भारत के टेक समुदाय के लिए भी एक प्रेरणा है। यह दिखाता है कि यदि आप मेहनत और लगन से काम करते हैं तो आपकी उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर भी पहचाना जा सकता है।
