भारत में बना VVDN Technologies का लैपटॉप, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया परीक्षण
बुधवार को रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूरी तरह से भारत में निर्मित VVDN Technologies के लैपटॉप का परीक्षण करते नजर आए।
- Written By: सिमरन सिंह
VVDN के साथ क्या है ट्रेकनोलॉजी का रिश्ता। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बुधवार को रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पूरी तरह से भारत में निर्मित VVDN Technologies के लैपटॉप का परीक्षण करते नजर आए।
यह लैपटॉप ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ते कदमों का प्रमाण है।
भारत में निर्मित हर कंपोनेंट
वीडियो में VVDN Technologies के सीईओ पुनीत अग्रवाल बताते हैं कि इस लैपटॉप का हार्डवेयर, मदरबोर्ड, बॉडी, चेसिस और सॉफ्टवेयर सभी कुछ भारत में ही विकसित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gudi Padwa 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ऑफर्स की भारी बारिश! AC, फ्रिज और मोबाइल पर 70% तक की छूट
Amazon की बड़ी सेल शुरू: मोबाइल, लैपटॉप, AC और फ्रिज पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कब और क्या होगा सस्ता
चार्जर-मोबाइल खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जान तक पर बन सकता है खतरा
अब विदेशों में भी बज रहा मेड इन इंडिया का डंका, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से भारत की मोटी कमाई
- इस लैपटॉप की क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
- हालांकि, वीडियो में इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
यह भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे भविष्य में भारत को लैपटॉप और अन्य हार्डवेयर उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
VVDN Technologies का लैपटॉप और इसके फीचर्स
VVDN Technologies की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी OEMs (Original Equipment Manufacturers) के लिए एंट्री-लेवल लैपटॉप सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, जिन्हें विभिन्न ब्रांड्स अपने नाम से रीब्रांड कर बाजार में बेच सकते हैं।
संभावित स्पेसिफिकेशंस:
- 14-इंच का डिस्प्ले
- Intel Celeron प्रोसेसर
- 8GB तक की RAM
- 256GB तक का SATA SSD स्टोरेज
- Microsoft Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित
गौर करने वाली बात यह है कि VVDN Technologies खुद इस लैपटॉप को अपने ब्रांड नेम से नहीं बेचेगी। यह लैपटॉप अन्य प्रमुख टेक ब्रांड्स के नाम से बाजार में आएगा।
भारत में हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग को मिल रहा बढ़ावा
भारत सरकार लगातार ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों के तहत स्थानीय हार्डवेयर उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है।
- प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेटअप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- इससे भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की लागत कम होगी और देश की निर्भरता आयात पर घटेगी।
लैपटॉप और टैबलेट आयात पर प्रतिबंध
2023 में भारत सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट के आयात पर प्रतिबंध लगाया था, ताकि देश में उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
हालांकि, बाद में सप्लाई की कमी को देखते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया गया, ताकि कंपनियों को अपने मैन्युफैक्चरिंग सेटअप तैयार करने के लिए समय मिल सके।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत का होगा विकास
VVDN Technologies द्वारा निर्मित यह लैपटॉप भारत के तकनीकी विकास और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। सरकार की मजबूत नीतियों और PLI स्कीम जैसी योजनाओं के कारण अब भारत लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह लैपटॉप प्रमुख ब्रांड्स के नाम से भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है।
