-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Vivo Y21t Smartphone Launched With Snapdragon 680 Soc May Enter India Soon
Vivo Y21T स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ हुआ लॉन्च, भारत में जल्द ले सकता है एंट्री!
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने Y सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो Y21T (Vivo Y21T) है, जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन किफायती ऑफर के तौर पर पेश किया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Specifications
Vivo Y21T में 6.51 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर फनटच ओएस 12 टॉप के साथ काम करता है। Vivo Y21T फोन में 6GB रैम है, वहीं बिल्ट-इन स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 2GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जो 128GB में आता है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक के बढ़ाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Oppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
क्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tap and Hold ट्रेंड, AI फोटो प्रेस करते ही बदल जाती है क्वालिटी
Battery And Connectivity
वीवो वाई21टी में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3।5 एमएम हेडफोन जैक फीचर्स शामिल हैं। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Camera
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन विवो Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y21T में f/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Price
Vivo Y21T स्मार्टफोन केवल 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। जिसकी कीमत IDR 3,099,000 यानी लगभग 16,200 रुपये है, फोन शुरू में इंडोनेशिया में मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में लॉन्च के बारे में डिटेल्स की पुष्टि फ़िलहाल नहीं है। हालांकि विवो Y21T के देश में 4GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 16,490 रुपये में उपलब्ध होने की अफवाह है।
Vivo y21t smartphone launched with snapdragon 680 soc may enter india soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
Aug 04, 2026 | 10:30 PM80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
Aug 04, 2026 | 10:30 PMरिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Aug 04, 2026 | 10:27 PMबिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
Aug 04, 2026 | 10:26 PMMPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 10:24 PMवाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:14 PMJatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM














