इस हफ्ते तीन नए स्मार्टफोन्स की एंट्री से बाजार में मचेगा धमाल, जानिए लॉन्च डेट और दमदार फीचर्स
स्मार्टफोन मार्केट में कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इसी कड़ी में इस सप्ताह Vivo, Motorola और Lava अपने नए और दमदार स्मार्टफोन्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
यह फोन जल्द लॉन्च होने वाली है। (सौ. Freepik)
हर हफ्ते स्मार्टफोन मार्केट में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी कड़ी में इस सप्ताह Vivo, Motorola और Lava अपने नए और दमदार स्मार्टफोन्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं। इन फोन की लॉन्च डेट, खासियतें और फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन कब और किस खासियत के साथ लॉन्च होने जा रहा है।
Motorola Edge 60: 10 जून को होगा लॉन्च
“Motorola का नया Edge 60 स्मार्टफोन 10 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा।”
इस फोन में 1.5K ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले, रियर में 50MP के तीन कैमरा सेंसर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 12GB रैम, 5500mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और एआई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
सम्बंधित ख़बरें
Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?
महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
Lava Storm Lite 5G: 13 जून को आएगा मार्केट में
“Lava का यह नया फोन 13 जून दोपहर 12 बजे अमेजन पर लॉन्च होगा।” फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिलेगा जो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार माना जा रहा है। लॉन्च के लिए अमेजन पर खास पेज तैयार किया गया है।
भारत में लॉन्च के लिए तैयार Starlink इंटरनेट सेवा, कीमत जानकर चौंक सकते हैं ग्राहक
Vivo T4 Ultra: 11 जून को होगा लॉन्च
“Vivo का T4 Ultra स्मार्टफोन 11 जून दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा।” इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 सेंसर मिलेगा। 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ 5000 निट्स ब्राइटनेस, Dimensity 9300+ प्रोसेसर (2 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर), और AI Note Assist, AI Erase, Circle to Search, AI Call Translation जैसे फीचर्स इसमें शामिल हैं।
