मनोज पांडे
Vivo X90 और vivo x90 pro दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होने वाला है। ये दोनों फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट के साथ काम करेंगे।
आपको vivo x90 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 MP का Sony IMX866 मेन सेंसर और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा।
इसके अलावा इस फोन vivo x90 pro में आपको तीन कैमरे मिलेंगे। जिसमें 50MP का Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50 MPका पोट्रेट लेंस और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।
इन दोनों फोन में आपको सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा इस्तेमाल करने को मिलेगा।vivo x90 में 4810 MAH की बैटरी है और vivo x90 pro में 4870 MAH की बैटरी है।
इसमें आपको 120 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, टॉप एंड वेरिएंट 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
8/128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 59,999 रुपये और 12/256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 63,999 रुपये है। साथ ही कंपनी Vivo x90 pro को 12/256GB वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। जिसकी कीमत 84,000 रुपये है।