Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों का वीडियो हुआ शेयर, इन महत्वपूर्ण पलों को दिखाया गया Video

  • By दिपक.पांडे
Updated On: Apr 14, 2022 | 06:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत (India) और रूस (Russia) के बीच राजनयिक संबंधों (Diplomatic Relations) और दोस्ती के 75वें वर्ष की घोषणा करते हुए, भारत में रूसी दूतावास ने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (Micro-Blogging Platform) कू ऐप – पर एक वीडियो (Video) शेयर किया है। इस वीडियो में दशकों से इन दो देशों के नेताओं, राजनयिकों और प्रतिष्ठित हस्तियों के बीच महत्वपूर्ण पलों को दिखाया गया है।

कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल @rusembindia से हिंदी में पोस्ट करते हुए दूतावास ने बहुत गर्व और प्रशासन के साथ रूसी-भारतीय मित्रता के इतिहास में सबसे यादगार क्षणों को पेश किया। 

Koo App

सम्बंधित ख़बरें

वेनेजुएला जैसा हाल भारत का भी हो सकता…अमेरिकी कार्रवाई पर आखिर कांग्रेस नेता क्यों ऐसी चिंता जताई

PM मोदी आगे बढ़ते रहें…सेवा जारी रखें’, ट्रंप के टैरिफ बयान पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

आज की ताजा खबर 6 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

अंकिता भंडारी केस: BJP नेता दुष्यंत गौतम का कांग्रेस-AAP पर एक्शन, ठोका इतने करोड़ का मानहानि केस

गर्व और प्रशंसा के साथ हम इस दिन रूसी-भारतीय दोस्ती के इतिहास में यादगार पलों को याद करते हैं जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की ७५वीं वर्षगांठ का दिन है #дружбаदोस्ती
View attached media content

– Russian Embassy in India | भारत में रूसी दूतावास (@rusembindia) 13 Apr 2022

कू पर शेयर यह शानदार वीडियो पुरानी यादों को ताजा करता है। यह इतने वर्षों में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों द्वारा आदान-प्रदान की गई यात्राओं और संवादों और कलाकारों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में सोवियत सोयूज टी-11 अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मिशन को प्रदर्शित करता है। भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच संबंध आधिकारिक तौर पर भारत की स्वतंत्रता से पहले ब्रिटिश शासन के दौरान 13 अप्रैल 1947 को शुरू हुए।

10 भाषाओं में अपनी राय और विचारों को साझा करने का अधिकार 

भारत में रूसी दूतावास अक्टूबर 2021 में कू में शामिल हुआ। दूतावास कू ऐप पर देश भर के यूजर्स के साथ जुड़ते हुए, हिंदी और अंग्रेजी में विभिन्न राजनयिक पहलों और विकास पर सक्रिय रूप से अपडेट शेयर करता है। देसी भारतीय भाषाओं में आत्म-अभिव्यक्ति के सबसे बड़े मंच के रूप में कू ऐप भारतीयों को हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में अपनी राय और विचारों को साझा करने का अधिकार देता है। प्लेटफॉर्म 3 करोड़ डाउनलोड का मील का पत्थर छू चुका है और राजनीति, खेल, मीडिया, मनोरंजन, आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति के 7,000 से ज्यादा प्रतिष्ठित व्यक्ति कई भाषाओं में दर्शकों से जुड़ने के लिए सक्रिय रूप से मंच का लाभ उठाते हैं। 

Video of diplomatic relations between india and russia was shared these important moments were shown video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2022 | 06:43 PM

Topics:  

  • India
  • New Delhi
  • Russia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.