वैलेंटाइन वीक में iPhone 16 पर बंपर छूट, जानें कैसे सस्ते में खरीदें
इस मौके पर अपने प्रियजन को नया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। टाटा क्रोमा पर iPhone 16 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 16 का मिलेगा शानदार ऑफर। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और यह प्यार का हफ्ता माना जाता है। इस दौरान कपल्स अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस मौके पर अपने प्रियजन को नया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। टाटा क्रोमा पर iPhone 16 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 पर क्रोमा का शानदार ऑफर
टाटा ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर क्रोमा पर iPhone 16 की कीमत में भारी कटौती की गई है। iPhone 16 की असली कीमत ₹79,900 है, लेकिन क्रोमा पर इसे मात्र ₹74,900 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसे और भी कम कीमत में लिया जा सकता है।
iPhone 16 बैंक ऑफर
अगर आप iPhone 16 को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको ₹4,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इस छूट के बाद फोन की कीमत ₹70,900 हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
iPhone 16 एक्सचेंज ऑफर
यदि आपके पास iPhone 15 (128GB) है और आप इसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹24,620 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इस तरह iPhone 16 की कीमत सिर्फ ₹46,280 रह जाएगी, जो कि एक बेहतरीन डील है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
iPhone 16 के दमदार स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है।
- स्टोरेज: 128GB इंटरनल स्टोरेज, जिससे आप अपनी फोटोज, वीडियोज और ऐप्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
- प्रोसेसर: लेटेस्ट Apple A18 चिप, जो सुपरफास्ट परफॉर्मेंस और बेहतरीन मल्टीटास्किंग देता है।
- कैमरा: 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर होती है।
- फ्रंट कैमरा: 12MP का सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए शानदार क्वालिटी देता है।
अगर आप वैलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो iPhone 16 पर यह ऑफर बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
