अब बिना टाइप किए करें शॉपिंग, Google का नया AI करेगा सब काम आसान

Gemini AI Shopping: Google ने ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान और स्मार्ट बनाने के लिए नया AI-पावर्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने एडवांस Gemini AI मॉडल के जरिए काम आसान किया है
Google's new Gemini AI will make shopping easy
Gemini AI Shopping (Source. Design)
Published on
Updated on

AI Shopping Experience: Google ने भारत में ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान और स्मार्ट बनाने के लिए अपना नया AI-पावर्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने एडवांस Gemini AI मॉडल के जरिए यूजर्स के प्रोडक्ट खोजने और खरीदने के तरीके को पूरी तरह बदलने जा रही है।

अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स या कई टैब्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा Gemini ऐप, Google Search और Circle to Search जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराई गई है।

बोलकर करें शॉपिंग, टाइपिंग की छुट्टी

गूगल ने अपने Gemini ऐप में शॉपिंग फीचर जोड़कर बड़ा बदलाव किया है। अब आपको लंबे-लंबे कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सामान्य भाषा में बोलकर AI से अपनी जरूरत बता सकते हैं और यह तुरंत आपके लिए बेस्ट प्रोडक्ट्स ढूंढ देगा। इतना ही नहीं, एक ही स्क्रीन पर आपको प्रोडक्ट की पूरी लिस्ट, कीमत और खरीदने का डायरेक्ट लिंक भी मिल जाएगा। साथ ही, सही चुनाव के लिए इसमें तुलनात्मक टेबल की सुविधा दी गई है, जिससे आप आसानी से अलग-अलग प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं।

Google Search का स्मार्ट AI मोड

गूगल ने अपने सर्च इंजन को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। अब आप सीधे सवाल पूछकर प्रोडक्ट्स की पूरी जानकारी पा सकते हैं, जिसमें तस्वीरें, कीमत, रिव्यू और स्टॉक की डिटेल शामिल होती है। इसके अलावा, यूजर्स के लिए दो प्रोडक्ट्स को साथ में रखकर तुलना करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे सही फैसला लेना आसान हो जाता है। फिलहाल यह फीचर अंग्रेजी में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसमें हिंदी सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

फोटो देखकर खरीदें सामान

'Circle to Search' फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। अब यह एक ही फोटो में मौजूद कई चीजों को पहचान सकता है। अगर आप किसी फोटो में दिख रहे कपड़े या जूते पसंद करते हैं, तो बस उस पर सर्कल बनाएं और तुरंत वैसा ही प्रोडक्ट ऑनलाइन ढूंढ लें। इस अपडेट के बाद विजुअल शॉपिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार हो गई है।

Shopping Graph तकनीक का कमाल

गूगल के इन सभी फीचर्स के पीछे Shopping Graph नाम की एडवांस तकनीक काम कर रही है। यह एक विशाल AI डेटाबेस है, जिसमें 50 बिलियन से ज्यादा प्रोडक्ट्स की जानकारी मौजूद है। यह तकनीक अलग-अलग ब्रांड्स, सेलर्स और कीमतों को एक जगह जोड़कर यूजर्स को रियल-टाइम जानकारी देती है, जिससे खरीदारी तेज और आसान हो जाती है।

Virtual Try-On से पहले ही देखें फिटिंग

गूगल ने शॉपिंग को और बेहतर बनाने के लिए Virtual Try-On फीचर भी जोड़ा है। इसकी मदद से आप किसी कपड़े को खरीदने से पहले यह देख सकते हैं कि वह आपके शरीर पर कैसा लगेगा। यह फीचर ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा भरोसेमंद और रियल बना देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com