2025 की शुरुआत में धूम मचाने आ रहे हैं नए स्मार्टफोन्स, OnePlus, Samsung, Redmi समेत कई ब्रांड्स शामिल
बड़े ब्रांड्स अपने नए और एडवांस स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है, जबकि अन्य की घोषणाएं जल्द होने की उम्मीद है।
- Written By: सिमरन सिंह
नए साल पर ये फोन लॉन्च होने वाले है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: 2025 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। OnePlus, Samsung, Redmi और POCO जैसे बड़े ब्रांड्स अपने नए और एडवांस स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है, जबकि अन्य की घोषणाएं जल्द होने की उम्मीद है।
OnePlus 13 सीरीज: प्रीमियम फीचर्स के साथ दो नए स्मार्टफोन्स
OnePlus इस जनवरी में अपनी बहुप्रतीक्षित OnePlus 13 सीरीज लॉन्च करेगा। इसमें OnePlus 13 और OnePlus 13R शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स 7 जनवरी को भारत में पेश किए जाएंगे।
प्रमुख फीचर्स:
सम्बंधित ख़बरें
₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
अब आपकी आवाज भी हो सकती है चोरी, इससे बचने के लिए Taylor Swift ने उठाया बड़ा कदम
मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
- OnePlus 13: Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, OLED पैनल।
- OnePlus 13R: Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर।
- 24GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज।
- IP69 रेटिंग और Android 15 पर आधारित Oxygen OS 15।
Samsung Galaxy S25 सीरीज: नई ऊंचाइयों की ओर
Samsung जनवरी में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। Galaxy Unpacked 2025 में Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra पेश किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
Redmi 14C: बजट में 5G स्मार्टफोन
Redmi जल्द ही Redmi 14C लॉन्च करेगा, जो Redmi 13C का सक्सेसर होगा। यह डिवाइस किफायती 5G स्मार्टफोन होगा और इसमें 50MP रियर कैमरा के साथ डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
POCO X7 सीरीज: मिड-रेंज में दमदार परफॉर्मेंस
POCO अपनी X7 सीरीज 9 जनवरी को लॉन्च करेगा। इस सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro शामिल होंगे। यह स्मार्टफोन कम कीमत में पावरफुल प्रोसेसर और शानदार फीचर्स के साथ आएंगे।
