मुंबई, दिल्ली और नागपुर समेत इन राज्यों में ट्विटर हुआ डाउन, यूजर्स को लॉगिन करने में हो रही दिक्कत
- Written By: दामिनी सिंह
File Photo
नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर आए दिन लोगों को कई दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। आज यानी गुरुवार को एक बार फिर ट्विटर डाउन (Twitter down) हो गया। जिसकी वजह से यूजर को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। ट्विटर को लॉगिन (Twitterlogin) करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही यूजर इसे लॉगिन करने में असमर्थ हैं।
भारत में कहां कहां डाउन रहा ट्विटर
भारत में कई बड़े शहरों में जैसे नागपुर, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई के लोगों को यह समस्या गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे से हुई। इस दौरान लोग इसका इस्तेमाल करने में असमर्थ रहे। कई बार रीफ्रेश करने के बावजूद लॉग-इन या लॉगआउट करने पर यूजर्स को एरर के मैसेज दिखाई पड़ रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात
मुंबई में सीएनजी दाम 84 पर स्थिर, फिर भी बढ़ी ऑटो-टैक्सी किराया वृद्धि की मांग, यूनियनों ने सौंपा प्रस्ताव
मुंबई के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का घिनौना खेल, ग्राहक ने बनाया वीडियो, यूपी का आरोपी गफ्फार गिरफ्तार
मानसून में नहीं थमेगी मुंबई की रफ्तार, पश्चिम रेलवे की हाईटेक तैयारी पूरी; लोकल ट्रेनों के लिए बना खास प्लान
अमेरिका में भी डाउन हुआ ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका (America) में भी हजारों यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ा। बुधवार और गुरुवार की दरमियान रात में हजारों यूजर्स के लिए ट्विटर डाउन रहा। भारत में तो इसकी समस्या अभी भी जारी है। अमेरिका में शाम को 7 बजे के बाद इस समस्या को लेकर करीब 10 हजार से भी ज्यादा उपयोगकर्ताओं ने इस समस्या को साझा किया।
इन समस्यायों का करना पड़ रहा है सामना
गौरतलब है कि ट्विटर डाउन होने के बाद जहां कुछ यूजर्स ने यह शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे हैं तो वहीं तमाम यूजर्स ट्विटर को लॉगिन करने मेंअसमर्थ रहे। भारत में भी गुरुवार की सुबह तमाम यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत की और हो रही समस्याओं का स्क्रीन शॉट भी साझा किया।
