

Highlight:
Apple ने टचस्क्रीन MacBook Pro को लॉन्च कर दिया है।
लैपटॉप का प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से और डिलीवरी 9 नवंबर से होगी।
इस टचस्क्रीन वाले लैपटॉप से कई सारे काम को आसान बना दिया गया है।
Apple Touchscreen MacBook Pro Price in India: Apple ने अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर दिया है। वहीं इस नए MacBook Pro with PROLED XDR Display को 14 इंच और 16 इंच के विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ टच इनपुट, Tandem OLED डिस्प्ले और macOS 27 Golden Gate दिया गया है। साथ ही इसकी शुरुआती कीमत 3.49 लाख रुपये है। साथ ही यह लैपटॉप खास तौर पर वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और दूसरे प्रोफेशनल काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
Apple की आधिकारिक घोषणा में बताया गया है कि भारत में 14 इंच वाले M5 Pro मॉडल की कीमत ₹3,49,900 और 16 इंच मॉडल की कीमत ₹4,09,900 रुपये है। वहीं एजुकेशन प्राइसिंग के तहत ये क्रमशः ₹3,31,900 और ₹3,85,900 में उपलब्ध हो सकता है।
वहीं M5 Max चिपसेट वाले 14 इंच मॉडल की कीमत ₹5,49,900 और 16 इंच मॉडल की कीमत ₹5,89,900 रखी गई है। एजुकेशन ऑफर के तहत इनकी कीमत क्रमशः ₹5,12,900 और ₹5,52,900 है।
साथ ही कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसके प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। वहीं बिक्री और ग्राहकों तक डिलीवरी 9 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। इस लैपटॉप को सिल्वर और स्पेस ब्लैक रंगों में उपलब्ध किया गया है।
नए MacBook Pro के बारे में बताए तो इसमें 14.2 इंच और 16.3 इंच के डिस्प्ले विकल्प मिलते हैं। इसकी PROLED XDR स्क्रीन में Tandem OLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसको लेकर बताती है कि डिस्प्ले 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
टचस्क्रीन की मदद से यूजर्स फोटो को जूम कर सकते हैं, वेबपेज स्क्रॉल कर सकते हैं और वीडियो एडिटिंग के दौरान क्लिप को सीधे स्क्रीन पर ड्रैग कर सकते हैं। साथ ही कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल भी पहले की तरह किया जा सकता है।
Apple ने इस लैपटॉप को M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ पेश किया है। इसमें कंपनी ने बताया है कि M5 Pro भारी सॉफ्टवेयर और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के लिए है जबकि M5 Max को ज्यादा जटिल ग्राफिक्स और AI वर्कलोड के लिए तैयार किया गया है। इसमें 12MP Center Stage कैमरा, छह स्पीकर, Thunderbolt 5 पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी मिलता है।
Apple की दी जानकारी के अनुसार नया MacBook Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और सेटिंग्स पर निर्भर करता है। कुछ और फीचर्स में लैपटॉप में Dynamic Island भी दिया गया है जहां Spotlight सर्च, Live Activities और Siri AI से जुड़ी जानकारी दिखाई देने वाली है।
जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि टचस्क्रीन और बेहतर डिस्प्ले इस MacBook Pro की प्रमुख खूबियां होने वाली हैं। लेकिन इसकी ऊंची कीमत को देखते हुए खरीदने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि टच इनपुट और प्रोफेशनल फीचर्स आपके काम में कितने उपयोगी साबित हो सकते है।