कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग

TRAI MyCall App: क्या आपका भी फोन कॉल बार-बार ड्रॉप हो जाती है, आवाज टूटती है या कॉल के दौरान ईको और ऑडियो डिले जैसी समस्याएं आती हैं तो अब इसकी शिकायत करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
TRAI has launched the new MyCall app complaint and rate your calls
MyCall App (Source. Gemini)
Updated on

Call Drop Complaint: क्या आपका भी फोन कॉल बार-बार ड्रॉप हो जाती है, आवाज टूटती है या कॉल के दौरान ईको और ऑडियो डिले जैसी समस्याएं आती हैं तो अब इसकी शिकायत करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने MyCall मोबाइल ऐप का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अब अपनी वॉयस कॉल की क्वालिटी को रेट कर सकते हैं और नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की सीधी जानकारी टेलीकॉम कंपनियों और TRAI तक पहुंचा सकते हैं। वहीं अभी के लिए यह ऐप Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है जबकि iPhone यूजर्स के लिए इसका iOS वर्जन जल्द आने की उम्मीद है।

अब कॉल खत्म होते ही मिलेगा फीडबैक देने का ऑप्शन

TRAI ने प्रेस रिलीज में बताया है कि नए MyCall App में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं अब यूजर्स किसी भी वॉयस कॉल को 1 से 5 स्टार तक रेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि कॉल खत्म होने के तुरंत बाद ऐप अपने आप पोस्ट-कॉल फीडबैक प्रॉम्प्ट दिखाएगा जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के अपना अनुभव साझा कर सकेंगे। इसके अलावा ऐप में इंटरैक्टिव मैप भी दिया गया है जहां यूजर्स अपनी पुरानी रेटिंग्स और फीडबैक हिस्ट्री देख सकते हैं। साथ ही Coverage Test फीचर की मदद से नेटवर्क सिग्नल की गुणवत्ता भी जांची जा सकती है।

इन नेटवर्क समस्याओं की कर सकेंगे शिकायत

जानकारी के लिए बता दें कि अपडेटेड MyCall ऐप में यूजर्स सिर्फ कॉल ड्रॉप ही नहीं बल्कि कई अन्य तकनीकी समस्याओं की भी रिपोर्ट कर सकते हैं। इनमें ईको, ऑडियो डिले, वॉयस डिस्टॉर्शन, क्रॉस-कनेक्शन, वॉयस ब्रेकिंग एक तरफ से आवाज न आना और कॉल कनेक्ट होने में ज्यादा समय लगना जैसी दिक्कतें शामिल हैं। वहीं यूजर्स द्वारा भेजा गया फीडबैक सीधे संबंधित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और TRAI के पास पहुंचेगा ताकि नेटवर्क की कमियों की पहचान कर समय पर सुधार किया जा सके।

TRAI has launched the new MyCall app complaint and rate your calls
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर

प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित, कई भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

इसको लेकर TRAI ने साफ किया है कि ऐप के जरिए मिलने वाला फीडबैक बिना यूजर की पहचान उजागर किए टेलीकॉम कंपनियों और रेगुलेटर के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य Quality of Service (QoS) और Quality of Experience (QoE) दोनों को बेहतर बनाना है।

इतना ही नहीं यह ऐप Android 7.0 या उससे ऊपर के डिवाइस पर काम करता है और इसका साइज करीब 130MB है। ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। लेकिन सही तरीके से काम करने के लिए इसे Contacts, Location, Call Logs, Phone State, Wi-Fi और Internet Connectivity जैसी जरूरी परमिशन देनी होंगी। जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बड़ी संख्या में यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो इससे टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क की वास्तविक स्थिति समझने और कॉल क्वालिटी सुधारने में काफी मदद मिल सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com