15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple CEO की कुर्सी, विरासत में नहीं पैसा बल्कि ये चीज चाहते हैं

Apple New CEO 2026: Apple के सीईओ के तौर पर करीब 15 साल की लंबी पारी खेलने के बाद Tim Cook अब कंपनी की रोजमर्रा की कमान छोड़ने जा रहे हैं।
Tim Cook to step down as Apple CEO in 15 years not money, as his legacy.
Tim Cook ने कहा अच्छे इंसान के तौर पर याद रहना चाहता हो।Source. Social Media
Updated on

Tim Cook CEO Retirement: Apple के सीईओ के तौर पर करीब 15 साल की लंबी पारी खेलने के बाद Tim Cook अब कंपनी की रोजमर्रा की कमान छोड़ने जा रहे हैं। लेकिन इतने लंबे कार्यकाल के बाद जब उनसे उनकी विरासत को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब कारोबारी उपलब्धियों, कंपनी के मुनाफे या शेयर वैल्यू से जुड़ा नहीं था। कुक की इच्छा है कि लोग उन्हें एक अच्छे और नेक इंसान के तौर पर याद करें। वहीं 1 सितंबर 2026 से Apple के नए सीईओ के रूप में John Ternus जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि कुक Executive Chairman की भूमिका में कंपनी से जुड़े रहेंगे।

Tim Cook के लिए पैसा नहीं, इंसानियत सबसे बड़ी विरासत

बता दें कि एक इंटरव्यू में जब कुक से पूछा गया कि वह अपनी विरासत के तौर पर क्या छोड़ना चाहते हैं तो उन्होंने Apple की उपलब्धियों का बखान करने के बजाय अपने व्यक्तिगत नजरिए की बात की। उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें अच्छा और नेक इंसान कहकर याद करते हैं तो उन्हें लगेगा कि उन्होंने जीवन में कुछ हासिल किया है। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने के बाद कुक का यह नजरिया उनकी प्राथमिकताओं को अलग तरीके से सामने रखता है।

Steve Jobs के बाद संभाली थी कंपनी की कमान

Tim Cook ने 2011 में Steve Jobs के बाद Apple CEO का पद संभाला था। इससे पहले वह 1998 में Apple से जुड़े थे और कंपनी के ग्लोबल ऑपरेशंस से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर काम कर चुके थे। 2005 के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ीं और सप्लाई चेन को संभालने का उनका अनुभव आगे चलकर CEO की भूमिका में काफी अहम साबित हुआ। Jobs के निधन के बाद Cook ने कंपनी का नेतृत्व आगे बढ़ाया और Apple को एक नए दौर में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tim Cook to step down as Apple CEO in 15 years not money, as his legacy.
डेटा सेंटर की गर्मी का इलाज बना पाम ऑयल, नई टेक्नोलॉजी बचाएगी रोज 40 लाख लोगों जितना पानी

John Ternus होंगे नए CEO, Cook की भूमिका भी रहेगी

Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष John Ternus 1 सितंबर 2026 से CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुक ने उन्हें सलाह दी है कि नेतृत्व की भूमिका में सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक यह होगा कि वह अपना समय किन क्षेत्रों में लगाते हैं। कुक ने बताया Apple को ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए जहां कंपनी और उसके यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा हो। उनका मानना है कि कंपनी का मूल उद्देश्य बेहतरीन प्रोडक्ट बनाना और लोगों की जिंदगी बेहतर करना होना चाहिए। वहीं CEO पद छोड़ने के बाद Tim Cook Executive Chairman बने रहेंगे। यानी Apple से उनका रिश्ता खत्म नहीं होगा बल्कि उनकी भूमिका का स्वरूप बदल जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com