फर्जी ऐप्स से ऐसे चुराई जा रही है आपकी जानकारी, जानिए कैसे रखें खुद को साइबर ठगों से सुरक्षित
नए तरीके तलाशने में कर रहे हैं। कॉलर ट्यून और मैसेज के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन फर्जी ऐप्स के ज़रिए हो रहे फ्रॉड के मामले थम नहीं रहे।
- Written By: सिमरन सिंह
Real And Fake App में कैसे देखे अंतर। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: डिजिटल युग में जहां स्मार्टफोन हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है, वहीं साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल अपराध के नए तरीके तलाशने में कर रहे हैं। कॉलर ट्यून और मैसेज के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन फर्जी ऐप्स के ज़रिए हो रहे फ्रॉड के मामले थम नहीं रहे।
थर्ड पार्टी ऐप्स बन रही हैं धोखाधड़ी का जरिया
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करना बेहद आसान है। यही आसान प्रक्रिया साइबर अपराधियों के लिए मौका बन जाती है। ये ऐप्स असली ऐप्स की हूबहू नकल होती हैं और यूजर्स को लुभावने ऑफर्स के जरिए रजिस्ट्रेशन के लिए मजबूर करती हैं। एक बार अगर यूजर इन ऐप्स में अपनी बैंकिंग या पर्सनल डिटेल दे देता है, तो उसका डेटा खतरे में पड़ सकता है।
मैलवेयर से लैस होते हैं ये फर्जी ऐप्स
इन फर्जी ऐप्स में खतरनाक मैलवेयर छिपा होता है जो आपकी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, पैन कार्ड और SMS डेटा तक एक्सेस कर सकता है। राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट (NCTAU) की रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐसे ऐप्स कॉल इंटरसेप्टिंग की क्षमता भी रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
संभाजीनगर: व्हॉट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ खेल, दोगुने मुनाफे के झांसे में व्यवसायी महिला से 4.52 करोड़ की ठगी
मुंबई में साइबर ठगों का नया जाल, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी और CISF जवान से लाखों की ठगी
राज्यमंत्री पद का लालच देकर 20 करोड़ रुपये की मांग, तीन ठग गिरफ्तार, दिल्ली कनेक्शन का संदेह
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे करें फर्जी ऐप्स की पहचान?
- नाम और आइकन जांचें: फर्जी ऐप्स का नाम असली ऐप जैसा होता है, लेकिन उसमें स्पेलिंग की गलती या हल्का अंतर होता है।
- डेवलपर चेक करें: असली ऐप्स बड़े डेवलपर्स जैसे Google LLC, Meta द्वारा बनाए जाते हैं।
- रिव्यू पढ़ें: “Fake”, “Scam”, “Don’t download” जैसे शब्द दिखें तो सतर्क हो जाएं।
- साइज और इंटरफेस देखें: फर्जी ऐप्स का साइज कम और डिज़ाइन कमजोर होता है।
कौन-सी सावधानियां बरतें?
- किसी भी कॉल, SMS या WhatsApp मैसेज में मांगी गई बैंकिंग जानकारी कभी साझा न करें।
- केवल आधिकारिक App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
- किसी भी आकर्षक ऑफर या लिंक को बिना जांचे क्लिक न करें।
