Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का कमाल, अब रोबोट लड़ेगा कोर्ट में केस, क्या है पूरा मामला पढ़े डिटेल्स

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 28, 2024 | 02:02 PM

File - Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: जब भी बात कोर्ट की आती है तो कोई वकीलों की जगह कोई नहीं ले सकता। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया अमेरिका के स्टार्टअप ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ऐसा रोबोट (Robot) बनाया है जो कोर्ट रूम में बहस करेगा और अपना पक्ष रखेगा। केस को लड़ने और जीतने के लिए वकील दिन-रात मेहनत करते हैं। जज के सामने तमाम तथ्‍य और तर्क पेश करते हुए अपनी बात रखते हैं। तब कहीं जाकर फैसला उनके क्‍लाइंट के हक में आ पाता है। अमेरिका में अगले महीने ऐसा होने वाला है, जब एक AI रोबोट कोर्टरूम (Court Room) में बहस करेगा और अपना पक्ष रखेगा।

ट्रैफ‍िक चालान के मामलों में फाइट करने में मदद 

मिली जानकारी के अनुसार, यह एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (Artificial Inteligent) चैटबॉट है, जिसे सवालों के जवाब देने और बातचीत करने के लिए तैयार किया गया है। यह AI लॉयर फरवरी में अपना पहला केस लड़ने वाला है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट को ‘DoNotPay’ नाम के स्टार्टअप ने बनाया है। यह कंपनी आमतौर पर लोगों को ट्रैफ‍िक चालान के मामलों में फाइट करने में मदद करती है। AI लॉयर कहें या चैटबॉट, इसे साल 2015 में जोशुआ ब्राउडर ने बनाया था जो ‘DoNotPay’ सीईओ भी हैं। उनका चैटबॉट कंज्यूमर्स को लेट फीस और फाइन के बारे में जानकारी देता था  लेकिन दावा है कि अब यह चैटबॉट केस लड़ने के लिए भी ट्रेंड हो गया है यानी वकील बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान रोबोट वकील अपने क्लाइंट को यह भी बताएगा कि उसे क्या कहना है।

महंगी कानूनी फीस ने अच्‍छे वकील करने से रोक दिया

क्‍लाइंट को यह जानकारी हेडफोन पर मिलेगी। अगर यह तरीका कामयाब होता है, लोगों को कानून के साथ डील करने का एक नया और अनोखा तरीका मिलेगा। एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि महंगी कानूनी फीस ने ट्रैफ‍िक कोर्ट में अच्‍छे वकील करने से रोक दिया है। कंपनी का कहना है कि ट्रैफ‍िक से जुड़े कई मामलों में जुर्माना सैकड़ों डॉलर तक पहुंच जाता है, लेकिन अच्‍छे वकीलों की महंगी फीस के चलते लोग उन्‍हें फीस नहीं दे पाते। ऐसे में जोश ब्राउनर और उनकी टीम ने सोचा कि क्या कानून को समझने और बहस करने के लिए एक ट्रेंड AI तैयार किया जा सकता है। हालाँकि एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि चैटबॉट की मदद से कोर्ट में केस लड़ना सस्ता होगा।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का; यह नाम शामिल

सासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने

ठाणे मनपा को CSR फंड से मिली दो कार्डियक एम्बुलेंस, एमपी एवं मेयर ने किया लोकार्पण

IPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा

The wonder of artificial intelligence now the robot will fight the case in the court what is the whole matter read the details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2023 | 09:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.