Samsung को मिलने वाली है कांटे की टक्कर, इस कंपनी ने बजट में लॉन्च कर दी ये धांसू फोल्डेबल स्मार्टफोन
Tecno Mobiles ने अपने दो किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन, Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2, बाजार में उतारे हैं। इनकी कीमत 35,000 रुपये से कम रखी गई है, जो इसे आकर्षक विकल्प बनाती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tecno आपना खास फोन लाकर सीधे तौर पर Samsung को टक्कर दे रहा है। (सौ. Tecno)
नवभारत टेक डेस्क: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मांग दिनोंदिन बढ़ रही है। बजट सेगमेंट में भी लोग ऐसे डिवाइस की तलाश में हैं जो कम कीमत पर अधिक फीचर्स प्रदान करें। इसी को ध्यान में रखते हुए Tecno Mobiles ने अपने दो किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन, Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2, बाजार में उतारे हैं। इनकी कीमत 35,000 रुपये से कम रखी गई है, जो इसे आकर्षक विकल्प बनाती है।
Phantom V Fold 2: प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 7.85-इंच LTPO AMOLED प्राइमरी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट; कवर डिस्प्ले 6.45 इंच।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी, पोर्ट्रेट और अल्ट्रावाइड रियर कैमरे; 32MP के दो फ्रंट कैमरे।
- बैटरी: 5,750mAh, 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग।
- वजन: 249 ग्राम।
Phantom V Flip 2: स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.9-इंच LTPO AMOLED प्राइमरी स्क्रीन, 3.64-इंच रियर पैनल।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी और अल्ट्रावाइड लेंस; 32MP फ्रंट कैमरा।
- बैटरी: 4,720mAh, 70W फास्ट चार्जिंग।
- वजन: 196 ग्राम।
क्या है फोन की कीमत और उपलब्धता
फोन की कीमत को देखा जाएतो Phantom V Flip 2 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इसके साथ ही Phantom V Fold 2 को आप 79,999 रुपये में ले सकते है। इसके साथ ही बता दें कि ये डिवाइस 13 दिसंबर 2024 से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत कीमत बाद में 40,000 और 80,000 तक बढ़ भी सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 5G को चुनौती
फोल्डेबल सेगमेंट में अभी तक Samsung Galaxy Z Fold 5G का दबदबा है। सैमसंग के इस फोन में 8-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 16GB रैम, और 512GB स्टोरेज के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा है। हालांकि, Tecno Phantom V Fold 2 अपने दमदार स्पेसिफिकेशन्स और किफायती कीमत के साथ सैमसंग को चुनौती देने के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
नागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
