

Highlight:
IFBE Report में Airtel ने इंटरनेट में पहला स्थान हासिल किया है।
BSNL ने इंटरनेट स्पीड में Jio को पीछे छोड़ते हुए Airtel को भी कड़ी टक्कर दी है।
Airtel को 1,000 में से 486 अंक मिले जबकि Jio 423 अंकों के साथ पीछे रहा।
Airtel Broadband: घर में वाई-फाई लगवाने की सोच रहे हैं और Airtel, Jio या BSNL के बीच फैसला नहीं कर पा रहे हैं? तो नेटवर्क एनालिटिक्स कंपनी Opensignal की नई रिपोर्ट में भारतीय होम ब्रॉडबैंड सेवाओं को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है। बता दें कि नवंबर 2026 की India Fixed Broadband Experience Report में बताया गया है कि Airtel ने इंटरनेट की विश्वसनीयता, डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, निरंतर गुणवत्ता और वीडियो अनुभव समेत पांचों श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं BSNL ने इंटरनेट स्पीड के मामले में Jio को पीछे छोड़ते हुए Airtel को भी कड़ी टक्कर दी है।
Opensignal ने Airtel, Reliance Jio और BSNL की फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं की तुलना पांच प्रमुख पैमानों पर की है। साथ ही इनमें Reliability, Consistent Quality, Download Speed, Upload Speed और Video Experience शामिल हैं। जिसकी रिपोर्ट में Airtel को भारत का Best Home Internet प्रोवाइडर बताया गया है।
वहीं विश्वसनीयता के मामले में Airtel को 1,000 में से 486 अंक मिले जबकि Jio 423 अंकों के साथ पीछे रहा। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर है। इसका मतलब है कि Opensignal के मापदंडों पर Airtel का कनेक्शन रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल के दौरान ज्यादा भरोसेमंद रहा।
रिपोर्ट का एक दिलचस्प पहलू BSNL का प्रदर्शन भी है। जिसमें डाउनलोड और अपलोड स्पीड के मामले में सरकारी टेलीकॉम कंपनी दूसरे स्थान पर रही। BSNL की डाउनलोड स्पीड Airtel से केवल 0.5 Mbps और अपलोड स्पीड 0.8 Mbps कम दर्ज की गई।
वहीं Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 30.5 Mbps और अपलोड स्पीड 21 Mbps रही। Airtel की दोनों स्पीड Jio से करीब 26-27 फीसदी ज्यादा थीं। इससे साफ है कि केवल निजी कंपनियां ही नहीं BSNL भी होम ब्रॉडबैंड के मामले में प्रतिस्पर्धा कर रही है।
इसके साथ ही Fixed Wireless Access (FWA) जिसका सीधा मतलब है कि बिना फाइबर के वायरलेस नेटवर्क के जरिए घर तक इंटरनेट पहुंचाने की सुविधा में भी Airtel ने पांचों श्रेणियों में जीत दर्ज की। इसकी डाउनलोड स्पीड 32.4 Mbps और अपलोड स्पीड 20.7 Mbps रही। Jio की डाउनलोड और अपलोड स्पीड क्रमशः 25.7 Mbps और 17.1 Mbps दर्ज की गई।
FWA की निरंतर गुणवत्ता में Airtel का स्कोर 66.2 फीसदी और Jio का 55 फीसदी रहा। विश्वसनीयता में भी Airtel ने 450 अंक हासिल किए जबकि Jio को 382 अंक मिले। लेकिन यह रिपोर्ट किसी खास इलाके में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड की गारंटी नहीं देती। आपके घर में फाइबर की उपलब्धता, स्थानीय नेटवर्क और प्लान के आधार पर अनुभव बदल सकता है। इसलिए नया कनेक्शन लेने से पहले अपने इलाके में सर्विस और उपलब्ध प्लान जरूर जांचें।