Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: जानिए पूरा प्रोसेस और टाइमलाइन

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। अब नासा और स्पेसएक्स की मदद से उनकी वापसी संभव हो रही है। उनके साथ निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी धरती पर लौटेंगे।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Mar 18, 2025 | 02:57 PM

sunita williams की धरती पर होगी वापसी। (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत साइंस डेस्क: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) जल्द ही SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटने वाली हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से स्पेसक्राफ्ट अनडॉक हो चुका है और यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:30 बजे लैंड करेगा।

17 घंटे लंबा सफर, चार अंतरिक्षयात्रियों की वापसी

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। अब नासा और स्पेसएक्स की मदद से उनकी वापसी संभव हो रही है। उनके साथ निक हेग और एलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी धरती पर लौटेंगे।

नासा ने वापसी का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन मौसम के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है। अनुमानित समय के मुताबिक, यह पूरा सफर करीब 17 घंटे का होगा।

कैसा होगा स्पेस स्टेशन से धरती तक का सफर?

1) प्रेशर सूट पहनने की प्रक्रिया

अंतरिक्ष यात्री सबसे पहले प्रेशर सूट पहनेंगे। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट का हैच बंद किया जाएगा और सभी तरह के लीकेज टेस्ट किए जाएंगे।

2) ऑटोमैटिक अनडॉकिंग प्रोसेस

स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग बुधवार सुबह 10:35 बजे होगी।

  • पहला चरण: सिक्योरिटी चेक – लाइफ सपोर्ट, कम्युनिकेशन और थ्रस्टर सिस्टम की जांच होगी।
  • दूसरा चरण: ISS से जुड़े स्पेसक्राफ्ट के लॉक खोले जाएंगे।
  • तीसरा चरण: थ्रस्टर स्पेसक्राफ्ट को धीरे-धीरे ISS से अलग करेगा।
  • चौथा चरण: अनडॉकिंग के बाद, स्पेसक्राफ्ट की मॉनिटरिंग शुरू होगी।

3) डीऑर्बिट बर्न

अनडॉकिंग के बाद, स्पेसक्राफ्ट डीऑर्बिट बर्न शुरू करेगा, जो बुधवार तड़के 2:41 बजे होगा। इंजन फायर किया जाएगा, जिससे स्पेसक्राफ्ट धीरे-धीरे पृथ्वी के करीब पहुंचेगा।

LIVE: @NASA_Astronauts Nick Hague, Suni Williams, Butch Wilmore, and cosmonaut Aleksandr Gorbunov are packing up and closing the hatches as #Crew9 prepares to depart from the @Space_Station. Crew-9 is scheduled to return to Earth on Tuesday, March 18. https://t.co/TpRlvLBVU1 — NASA (@NASA) March 18, 2025

4) पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश

स्पेसक्राफ्ट करीब 27,000 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इस दौरान घर्षण से स्पेसक्राफ्ट की बाहरी सतह का तापमान हजारों डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

5) पैराशूट से लैंडिंग की तैयारी

  • 18,000 फीट की ऊंचाई पर दो ड्रैगन पैराशूट खुलेंगे।
  • 6,000 फीट की ऊंचाई पर मुख्य पैराशूट सक्रिय होगा।

6) स्प्लैशडाउन: समुद्र में लैंडिंग

स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में होगी। हालांकि, अगर मौसम प्रतिकूल रहा, तो लैंडिंग किसी अन्य स्थान पर भी की जा सकती है। फिलहाल, लैंडिंग का समय बुधवार सुबह 3:27 बजे निर्धारित किया गया है।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

17 घंटे का सफर

सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी 17 घंटे के सफर के बाद सुरक्षित धरती पर लौटेंगे। यह मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

Sunita williams return to earth know the entire process and timeline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • SpaceX
  • Sunita Williams
  • Technology News

सम्बंधित ख़बरें

1

19 सितंबर का इतिहास : बटला हाउस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद

2

इंडियन नेवी को मिला स्वदेशी 3D एडवांस रडार, चुन-चुन कर मारेगा हवाई टारगेट, क्यों खास है Lanza-N?

3

E-passport: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

4

इंजेक्शन लगवाने पर अब नहीं होगा दर्द, VNIT और दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ने खोज निकाला समाधान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.