दिन में 10 बार आने वाली Spam Calls से मिलेगा छुटकारा, TRAI ने बनाया ऐसा सिस्टम, AI खुद पकड़ेगा फर्जी कॉलर्स

Spam Calls Block: बार-बार आने वाली लोन, क्रेडिट कार्ड और इंश्योरेंस की फर्जी कॉल्स से परेशान हैं तो अब TRAI ऐसा तरीका लेकर आ गया है जो स्कैम करने वालों के बीच डर बना दिया है।
spam calls that flood your phone up to 10 times a day TRAI AI will automatically detect
TRAI का नया नियम जो आएगा बचाव के काम।Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

TRAI Spam Call Rules: आप भी पढ़ाई, कॉलेज, ऑफिस या गेमिंग के बीच बार-बार आने वाली लोन, क्रेडिट कार्ड और इंश्योरेंस की फर्जी कॉल्स से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी जानकारी आ गई है। बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर के रेगुलेटर TRAI ने स्पैम कॉल्स और मैसेज के खिलाफ नियमों को और सख्त कर दिया है। जिसमें नए सिस्टम में टेलीकॉम कंपनियों को AI और मशीन लर्निंग की मदद से संदिग्ध स्पैमर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगा सिस्टम

आमतौर पर लोग स्पैम कॉल आने पर नंबर को ब्लॉक कर देते हैं लेकिन हर कॉल की शिकायत करना संभव नहीं होता। इसी वजह से स्पैमर्स नए-नए नंबरों से दोबारा कॉल करते रहते हैं। ऐसे में नए नियमों के तहत अगर किसी नंबर को AI सिस्टम सस्पेक्टेड स्पैम के तौर पर पहचानता है तो टेलीकॉम कंपनी को ग्राहक की शिकायत का इंतजार किए बिना कार्रवाई करनी होगी।

2 घंटे में शुरू होगी स्पैम कॉल की जांच

जानकारी में सामने आ रहा है कि TRAI के नए फ्रेमवर्क में कार्रवाई के लिए सख्त टाइमलाइन भी तय की गई है। किसी नेटवर्क को संदिग्ध कॉल का पता चलने पर 2 घंटे के भीतर उस नेटवर्क को जानकारी देनी होगी जहां से कॉल शुरू हुई थी। इसके बाद संबंधित टेलीकॉम कंपनी को 1 वर्किंग डे में KYC डिटेल्स की जांच कर उन्हें दूसरी कंपनियों के साथ साझा करना होगा।

इस प्रक्रिया में कंपनियां यह भी देखेंगी कि पिछले 10 दिनों में उसी KYC से कितने दूसरे SIM एक्टिवेट किए गए हैं। ऐसे में अगर अलग-अलग नंबरों से लगातार स्पैमिंग सामने आती है तो कार्रवाई सिर्फ एक SIM तक सीमित नहीं रखी जाएगी।

spam calls that flood your phone up to 10 times a day TRAI AI will automatically detect
Nothing Phone 4a और 4b पर बड़ा अपडेट, अब कम RAM में भी खरीद सकेंगे ये फोन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

पहली गलती पर 15 दिन का बैन और दोबारा पकड़े जाने पर ब्लैकलिस्ट

बताया जा रहा है कि अगर किसी व्यक्ति या कंपनी से जुड़े नंबरों ने पिछले 10 दिनों में 5 या उससे ज्यादा बार स्पैम कॉल किए हैं तो उसके नाम पर मौजूद दूसरे टेलीकॉम कनेक्शनों पर भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं पहली बार पकड़े जाने पर आउटगोइंग सर्विस 15 दिनों के लिए बंद की जा सकती है। वहीं दोबारा स्पैमिंग करने पर SIM, PRI लाइन और इंटरनेट कनेक्शन को 1 साल तक बंद करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। साथ ही इस दौरान नया SIM लेने पर भी रोक लगाई जाएगी।

Truecaller जैसी ऐप्स और 1909 का नियम

नए नियमों के तहत Truecaller जैसी कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को सरकार या टेलीकॉम अथॉरिटी द्वारा तय खास नंबर सीरीज, जैसे 160 से शुरू होने वाले नंबरों को अपनी तरफ से स्पैम या ब्लॉक टैग करने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन यूजर अपने फोन पर किसी नंबर को व्यक्तिगत रूप से ब्लॉक कर सकते है। साथ ही प्रमोशनल कॉल्स रोकने के लिए ग्राहक BLOCK PROMO लिखकर 1909 पर SMS भेज सकते हैं। इससे कमर्शियल और प्रमोशनल कम्युनिकेशन को ब्लॉक किया जा सकता है जबकि बैंकिंग ट्रांजैक्शन, OTP और जरूरी सरकारी सूचनाएं प्रभावित नहीं होंगी।

spam calls that flood your phone up to 10 times a day TRAI AI will automatically detect
क्रिकेट के बाद अब AI की दुनिया में सचिन तेंदुलकर की नई पारी, OpenAI के साथ मिलाया हाथ
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com