SpaceX Crew-13 ने ISS पर की सफल डॉकिंग, 8 घंटे से भी कम में पहुंचे 4 अंतरिक्ष यात्री

NASA Crew-13: SpaceX के Dragon spacecraft ने NASA के चार सदस्यीय Crew-13 को लेकर 1 अक्टूबर 2026 को अंतरिक्ष स्टेशन तक का सफर पूरा किया। NASA ने इसको लेकर जानकारी साझा कि है।
SpaceX Crew-13 successfully docks with the ISS four astronauts arrive in less than 8 hours
SpaceX से 4 अंतरिक्ष यात्री।Source. NASA
Published on: 
Updated on: 

SpaceX Crew-13: SpaceX Crew-13 मिशन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर सफलतापूर्वक डॉकिंग कर ली है। बता दें कि SpaceX के Dragon spacecraft ने NASA के चार सदस्यीय Crew-13 को लेकर 1 अक्टूबर 2026 को अंतरिक्ष स्टेशन तक का सफर पूरा किया। NASA ने इसको लेकर बताया है कि Dragon ने शाम 7:05 बजे EDT पर ISS के Harmony मॉड्यूल के forward port पर डॉक किया। लॉन्च से डॉकिंग तक इस यात्रा में सिर्फ 7 घंटे 55 मिनट लगे।

कौन-कौन पहुंचा ISS?

Crew-13 में NASA की अंतरिक्ष यात्री Jessica Watkins और Luke Delaney, Canadian Space Agency (CSA) के अंतरिक्ष यात्री Joshua Kutryk और Roscosmos के कॉस्मोनॉट Sergey Teteryatnikov शामिल हैं। ये चारों अब ISS पर मौजूद Expedition 75 क्रू का हिस्सा होंगे। वहीं NASA ने इसको लेकर कहा है कि Jessica Watkins इस मिशन की कमांडर हैं जबकि Luke Delaney पायलट की भूमिका में हैं। Joshua Kutryk और Sergey Teteryatnikov मिशन स्पेशलिस्ट हैं। Delaney, Kutryk और Teteryatnikov के लिए यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है।

11:10 बजे हुआ था लॉन्च

Crew-13 ने 1 अक्टूबर को सुबह 11:10 बजे EDT पर फ्लोरिडा के Cape Canaveral Space Force Station स्थित Space Launch Complex 40 से उड़ान भरी थी। मिशन में SpaceX के Falcon 9 रॉकेट और Dragon spacecraft का इस्तेमाल किया गया। साथ ही NASA ने बताया है कि Dragon ने स्टेशन तक करीब 7 घंटे 55 मिनट में पहुंचकर अमेरिकी अंतरिक्ष यान के लिए ISS तक पहुंचने का सबसे तेज लॉन्च-टू-डॉकिंग समय दर्ज किया।

SpaceX Crew-13 successfully docks with the ISS four astronauts arrive in less than 8 hours
JioBharat खरीदने वालों के लिए बड़ा ऑफर, ₹1499 में फोन के साथ 6 महीने तक मिलेगा ये फायदा

अब ISS पर क्या करेंगे ये अंतरिक्ष यात्री?

Crew-13 का मकसद सिर्फ अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचना नहीं है। चारों अंतरिक्ष यात्री वहां वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी प्रदर्शन और स्टेशन के रखरखाव से जुड़े काम करेंगे। NASA ने इस मिशन को लंबे समय की विज्ञान अभियान के रूप में निर्धारित किया है। डॉकिंग के बाद Dragon और ISS के बीच जरूरी जांच और pressurization की प्रक्रिया पूरी की जानी थी जिसके बाद हैच खोले जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। Crew-13 अब Expedition 75 के साथ मिलकर ऑर्बिटिंग लैबोरेटरी में अपने निर्धारित मिशन पर काम करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com