

Jio ₹1499 Phone Offer: आप सस्ता 4G कीपैड फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो JioBharat Anniversary Offer आपके काम का हो सकता है। बता दें कि Jio ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर सीमित अवधि के लिए JioBharat यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत eligible ग्राहक JioBharat डिवाइस खरीदकर लगातार 6 रिचार्ज साइकल तक अतिरिक्त बेनिफिट पा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक शर्तों के मुताबिक यह ऑफर 15 सितंबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक लागू है।
इस ऑफर के बारे में बताए तो इसमें JioBharat डिवाइस की कीमत ₹1,499 बताई गई है। लेकिन सिर्फ फोन खरीदने से फायदा अपने आप नहीं मिलेगा। इसमें ग्राहक को ऑफर अवधि के दौरान eligible डिवाइस खरीदकर उसे Jio नेटवर्क पर एक्टिवेट करना होगा और FRC, MNP या मौजूदा Jio SIM पर जरूरी रिचार्ज करना होगा। वहीं Jio की terms में eligible device और activation को benefit के लिए जरूरी बताया गया है। साथ ही Jio की जानकारी बताती है कि ₹123 वाला 28-दिन का प्लान 14GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देता है। लेकिन Anniversary Offer में मिलने वाले प्रत्येक benefit recharge की अपनी शर्तें हैं।
वहीं इस ऑफर में अधिकतम 6 Anniversary recharge cycles मिलते हैं। जिसमें प्रत्येक cycle की वैधता 28 दिन है और इसमें कुल 14GB डेटा होता है। जिसका मतलब 0.5GB प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS दिए जा रहे है। जो eligible ग्राहक को लगातार छह cycles तक इसका फायदा देता है।
बता दें कि यह ऑफर सिर्फ नए Jio ग्राहकों तक सीमित नहीं है। इसको मौजूदा Jio ग्राहक भी eligible JioBharat डिवाइस पर अपने नंबर से जरूरी recharge करके benefit ले सकते हैं। साथ ही ऑफर की eligibility IMEI और मोबाइल नंबर (MSISDN) की जोड़ी से जुड़ी है इसलिए benefit period के दौरान इसी device-number combination को बनाए रखना जरूरी है। वहीं एक और जरूरी बात यह है कि Anniversary recharge cycles मौजूदा eligible recharge की validity पूरी होने के बाद लागू होते हैं। इसलिए ग्राहक को offer की शर्तें और activation process समझकर ही खरीदारी करनी चाहिए। जो उनको किसी भी तरह के नुकसान से बचाएगी।