गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट तो पड़ेगा महंगा, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं अपना स्मार्टफोन
Smartphone Overheating: गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ इंसान ही नहीं, आपका स्मार्टफोन भी परेशान होने लगता है। तेज धूप और बढ़ता तापमान फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Overheating (Source. Freepik)
Smartphone Overheating Protection: गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ इंसान ही नहीं, आपका स्मार्टफोन भी परेशान होने लगता है। तेज धूप और बढ़ता तापमान फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन छोटी सी लापरवाही आपके फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका smartphone लंबे समय तक सही चले, तो इन जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है।
क्यों खतरे में रहता है फोन?
स्मार्टफोन के अंदर बैटरी, प्रोसेसर और कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स होते हैं, जो ज्यादा तापमान में तेजी से गर्म हो जाते हैं। जब फोन ओवरहीट होता है, तो उसकी बैटरी डैमेज हो सकती है, परफॉर्मेंस धीमी पड़ जाती है और कई बार फोन अचानक बंद भी हो जाता है। लंबे समय तक गर्मी का असर पड़ने से फोन की लाइफ भी कम हो जाती है।
धूप में इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी
कई लोग बाहर धूप में ही फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं कॉलिंग, वीडियो या गेमिंग के लिए। यह आदत फोन को जल्दी ओवरहीट कर देती है। कोशिश करें कि सीधे सूरज की रोशनी में फोन का इस्तेमाल कम करें और उसे हमेशा छांव में रखें।
सम्बंधित ख़बरें
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
चार्जिंग के समय बरतें सावधानी
गर्मी में फोन चार्ज करना भी जोखिम भरा हो सकता है। अगर आपका फोन पहले से गर्म है और आप उसे चार्ज पर लगा देते हैं, तो ओवरहीटिंग और बढ़ जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि फोन को ठंडी जगह पर रखकर ही चार्ज करें और ओवरचार्जिंग से बचें।
फोन कवर भी बन सकता है कारण
मोटे और खराब क्वालिटी के कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते। इससे फोन अंदर ही अंदर ज्यादा गर्म होने लगता है। गर्मियों में हल्के और हीट-रेसिस्टेंट कवर का इस्तेमाल करें। अगर फोन ज्यादा गर्म लगे, तो कुछ समय के लिए कवर हटा देना बेहतर होता है।
बैकग्राउंड ऐप्स रखें कंट्रोल में
एक साथ कई ऐप्स चलने से फोन का प्रोसेसर ज्यादा काम करता है, जिससे हीट बढ़ती है। खासतौर पर गर्मी में बैकग्राउंड ऐप्स को बंद रखना जरूरी है। इससे फोन ठंडा रहता है और बैटरी भी बचती है।
ये भी पढ़े: YouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?
अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसे तुरंत बंद कर दें और ठंडी जगह पर रख दें। ध्यान रखें कि उसे फ्रिज या बहुत ज्यादा ठंडी जगह में न रखें, क्योंकि इससे नमी जमा होकर फोन को नुकसान पहुंचा सकती है।
छोटी सावधानी, बड़ा फायदा
गर्मी में स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। अगर आप छोटी-छोटी सावधानियां अपनाते हैं, तो आपका smartphone लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर तरीके से काम करेगा।
