फोन में कई भी परेशानी आए तो उसको सही करने का एक तरीका है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

हफ्ते में एक बार फोन Switch Off करना है जरूरी, कई परेशानियां होती है दूर

अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने हैकर्स और हमलावरों को आपके मोबाइल डिवाइस पर हमला करने से रोकने के लिए सुझाव दिए हैं, जिसमें से एक तरीका काफी आसान है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. मोबाइल फोन कितना ही महंगा क्यों न हो, समय के साथ उसमें परेशानियां आना भी शुरू हो जाती हैं। आपके फोन को हैक किया जा सकता है। आपके डेटा के साथ समझौता भी हो सकता है। यहां तक कि आपकी पहचान को चोरी भी किया जा सकता है। ऐसे में उन सभी चीजों से अपने फोन को सुरक्षित करने के लिए आपको एक चीज जरूर करनी चाहिए।

क्या है तरीका?

अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने हैकर्स और हमलावरों को आपके मोबाइल डिवाइस पर हमला करने से रोकने के लिए सुझाव दिए हैं, जिसमें से एक तरीका काफी आसान है। उसमें आपको अपने फोन को हफ्ते में एक बार स्विच ऑफ करके ऑन करना है। यह आसान सा तरीका आपके फोन को हैकर से दूर रखेगा और आपकी पहचान चुराने नहीं देगा। हालांकि, एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इसे हमेशा 100% सुरक्षा नहीं होती है, लेकिन कुछ हद तक इसे रोका जा सकता है।

यह तरीका भी है कामगार:

  • अपने ऐप्स अपडेट करें। ऐप अपडेट और अपडेटिंग सिस्टम को लेटेस्ट सुरक्षा पेश होती है।
  • आधिकारिक ऐप स्टोर का उपयोग करें, जिससे कि कोई फ्रॉड न हो सके और आप एप्पल के ऐप स्टोर का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • ईमेल और टेक्स्ट मैसेज में लिंक या फाइल अटैचमेंट पर क्लिक न करें क्योंकि यह फ्रॉड हो सकता है।
  • सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क से सावधान रहें क्योंकि इससे आपका फोन हैक हो सकता है।
  • किसी भी सर्विस नेटवर्क से जुड़ने के समय वीपीएन का उपयोग करें।
  • ब्लूटूथ डिसेबल रखें जब आप इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, जो ब्लूटूथ को बंद करके रखना डिवाइस को किसी और से कनेक्ट नहीं होने देता।
  • सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करें। अपने फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए आप इसमें 6 अंक या फिर 4 अंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बायोमेट्रिक का लाभ उठाएं, जिसमें सुरक्षा सुविधा और भी ज्यादा पुख्ता हो जाती है।
  • भरोसेमंद एसेसरीज का उपयोग करके आप मूल चार्जिंग कार्ड या फिर चार्जिंग एसेसरीज को रख सकते हैं और किसी और के चार्जर में न फोन लगाएं।
  • जब जरूरत न हो, तो अपनी लोकेशन को बंद करके रखें।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर