5G कनेक्टिविटी के बाद भी स्लो चलता है इंटरनेट? इस तरीके से परेशानी कर सकते है दूर
5G इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आपके फोन की स्पीड काफी स्लो है। स्लो इंटरनेट को कंपनी की गलती नहीं फोन की दिक्कत भी माना जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Oct 17, 2024 | 01:44 PM
5G का इस्तेमाल बढ़ गय है लेकिन कई कारणों से भी आपके फोन का डेटा परेशानी कर सकता है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आप भी आज के जमाने का 5G इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आपके फोन की स्पीड काफी स्लो है। जिस वजह से आपको दिक्कत का पता नहीं चलता और आप उस स्लो इंटरनेट को कंपनी की गलती मानते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ चीजें बताएंगे, जिससे आप अपने फोन में देख कर पता कर सकते हैं कि 5G की स्पीड आपके फोन में काम क्यों चल रही है।
ये भी पढ़े: क्या है PDI Inspection? दिवाली पर कार खरीदने से पहले जान लें ये बात
हो सकती है यह दिक्कत
- कई बार फोन में काफी ज्यादा स्टोरेज और कैशे भर जाते हैं, जिससे स्टोरेज की दिक्कत तो होती है, लेकिन इंटरनेट स्पीड पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसे में सलाह है कि आप अपनी स्टोरेज में मौजूद कैशे को क्लियर करें।
- इंटरनेट स्लो चलने की वजह फोन की सेटिंग भी हो सकती है। ऐसे में नेटवर्क सेटिंग को रिसेट जरूर करें। सेटिंग रिसेट करने से भी फोन सही चलने लगता है।
- फोन में चलने वाले बैकग्राउंड ऐप्स आपके फोन के डेटा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इंटरनेट स्लो चलता है। आप यह कर सकते हैं कि बैकग्राउंड में मौजूद सभी ऐप्स को रिमूव करें, जिससे आप आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।
- अगर आपके पास भी लिमिटेड मोबाइल डेटा है, तो ऐप स्टोर में जाएं और सेटिंग्स में जाकर ऑटो अपडेट ऑप्शन को बंद कर दें।
- ऐसा भी होता है कि पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से फोन में स्लो इंटरनेट की दिक्कत आ जाती है। ऐसे में फोन की सेटिंग में जाकर अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट जरूर करें और अपडेट आने पर उसका ध्यान भी रखें।
- फोन की सेटिंग में जाकर आप इंटरनेट टाइप को भी चुन सकते हैं। आपका फोन सेटिंग 3G, 4G, 5G जैसे ऑप्शंस देता है। जिसमें अगर 4G पर आपकी सेटिंग होगी, तो 5G नहीं चल पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
Assam UCC Bill: असम की हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल तो भड़के ओवैसी, बोले- हिंदू कानून…
Slow internet with 5g check your phone setting and fix your smartphone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 17, 2024 | 01:44 PM
