

SIR Form Status Check: अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर BLO (Booth Level Officer) को जमा कर दिया है तो अगला सबसे जरूरी कदम यह सुनिश्चित करना है कि आपका फॉर्म चुनाव आयोग के सिस्टम में सफलतापूर्वक दर्ज हुआ है या नहीं। राहत की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसको आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके फॉर्म का स्टेटस देख सकते हैं। इससे समय रहते किसी भी गलती को सुधारा जा सकता है।
अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सफलतापूर्वक जमा कर दिया गया है तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देगा कि आपका फॉर्म संबंधित मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो चुका है। इसका मतलब है कि आपका आवेदन चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अगर स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का विकल्प दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में अपलोड नहीं हुआ है। वहीं यदि फॉर्म सबमिट दिख रहा है लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का मैसेज दिखाई दे रहा है तो यह डेटा एंट्री की गलती हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत BLO से संपर्क करना जरूरी है।
अगर आपको अपने BLO से बात करनी है तो उसी Voter Portal पर जाकर Book a Call with BLO विकल्प चुनें। इसके बाद अपना Voter ID Number और कैप्चा दर्ज करके सर्च करें। स्क्रीन पर आपके BLO का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा जिससे आप सीधे संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। वहीं समय पर स्टेटस चेक करने से भविष्य में वोटर लिस्ट से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है। इसलिए अगर आपने SIR फॉर्म जमा किया है तो एक बार उसका स्टेटस जरूर चेक करें।