-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Should You Buy The Oneplus 15r Learn Its Key Features Before Launch
OnePlus 15R खरीदना चाहिए या नहीं? लॉन्च से पहले जानें इसके बड़े फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus 15R Launch: OnePlus भारत में अपनी लोकप्रिय 15 सीरीज का नया और किफायती वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। आने वाला स्मार्टफोन OnePlus 15R न सिर्फ ब्रांड का बल्कि दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट है

OnePlus 15R में क्या है। (सौ. OnePlus)
OnePlus 15R Launch Date In India: OnePlus भारत में अपनी लोकप्रिय 15 सीरीज का नया और किफायती वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि आने वाला स्मार्टफोन OnePlus 15R न सिर्फ ब्रांड का बल्कि दुनिया का पहला ऐसा हैंडसेट होगा, जो नवीनतम Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया जाएगा। यह चिपसेट हाल ही में वैश्विक स्तर पर लॉन्च हुआ है और बेहद तेज़ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
17 दिसंबर को उठेगा पर्दा ड्यूरेबिलिटी में भी सबसे आगे
कंपनी ने जानकारी दी है कि OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इस हैंडसेट को खास तौर पर ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यही कारण है कि फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K जैसी मजबूत इनग्रेड प्रोटेक्शन रेटिंग्स मिली हैं, जो पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से सुरक्षित रखती हैं। OnePlus 15R Charcoal Black और Mint Breeze दो आकर्षक कलर ऑप्शंस में Amazon India पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Pad Go 2 टैबलेट को भी अनवील करने वाली है।
X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डिज़ाइन और कैमरा सेटअप की झलक
वनप्लस ने X प्लेटफॉर्म पर एक टीज़र शेयर किया है, जिसमें आने वाले दो 15R यूनिट्स के बैक पैनल डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल को दिखाया गया है। टीज़र से स्पष्ट है कि यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
Get ready: https://t.co/oOMhrQAPrl
May the power be ever in your favor. #OnePlus15R pic.twitter.com/LhxcbnplMq — OnePlus (@oneplus) November 24, 2025
OnePlus 15R: कैमरा में 50MP का दम
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। फोटोग्राफी में हाई-क्लैरिटी और स्टेबल क्वालिटी के लिए यह कॉम्बिनेशन बेहतरीन माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: WhatsApp, Signal और Telegram की चैट से बैंकिंग डाटा चोरी, Sturnus ट्रोजन बना बड़ा खतरा
लीक्स फीचर्स: डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग
आने वाले OnePlus 15R से जुड़े कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:
- 6.7-इंच OLED डिस्प्ले
- 1.5K हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन
- 8,000mAh की पावरफुल बैटरी
- 100W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 16GB RAM का विकल्प
- नवीनतम Snapdragon 8 Gen 5 की ताकत
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और कैमरा क्वालिटी के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
Should you buy the oneplus 15r learn its key features before launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
Jul 26, 2026 | 11:13 AMकलाधाम सोसाइटी के पास गड्ढे में गिरा KV के उप-प्रधानाचार्य का बेटा, डॉक्टर ने घोषित किया मृत; जांच शुरू
Jul 26, 2026 | 11:12 AMसाठगांठ या ढिलाई? अधिकारियों की लापरवाही से लटका ऑटो ट्रिगर सिस्टम, नागपुर में रजिस्ट्री का काम ठप!
Jul 26, 2026 | 11:11 AM88 करोड़ निवेश घोटाले का मुख्य आरोपी यूएई से भारत प्रत्यर्पित, CBI इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 11:10 AMBhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
Jul 26, 2026 | 11:08 AMWI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
Jul 26, 2026 | 11:05 AMममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
Jul 26, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














