-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Secret Code In End Of The Message This Is How You Can Differentiate Between A Real And A Scam Message
मैसेज के एंड में छुपा होता है राज: ऐसे पहचानें असली और स्कैम मैसेज में फर्क
- Written By: सिमरन सिंह
Cyber Safety India Fake SMS Alert: टेक्स्ट मैसेज के अंत में कोई कोड या अक्षर लिखे हों जैसे G,T,P तो इन अक्षरों को गंभीरता से लें। भारत सरकार ने दूरसंचार यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए बनाया गया है।

Message के आखिर में क्या लिखा है। (सौ. Navbharat)
Government Message Code: क्या आपको कभी कोई ऐसा टेक्स्ट मैसेज मिला है जिसके अंत में कोई कोड या अक्षर लिखे हों? जैसे G,T,P अगर हाँ, तो अब समय आ गया है कि आप उन अक्षरों को गंभीरता से लें। भारत सरकार ने दूरसंचार यूजर्स को स्कैम मैसेज से बचाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत मैसेज के अंत में दिए गए कोड से पता लगाया जा सकता है कि मैसेज किस श्रेणी में आता है।
अलग-अलग कोड्स का मतलब जानिए
“G” लिखा हो:
इसका मतलब है कि यह मैसेज सरकार की तरफ से भेजा गया है। जैसे कोई सरकारी सूचना, अलर्ट या जनकल्याण से जुड़ा संदेश भी कहा जाता है।
“S” लिखा हो:
S वाला SMS इंगित करता है कि यह एक सर्विस मैसेज है, जैसे आपके मोबाइल प्लान या नेटवर्क से जुड़ी जानकारी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
छत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
“T” लिखा हो:
अगर अंत में T कोड लिखा है तो समझ लीजिए कि यह बैंकिंग ट्रांजेक्शन या खाते से जुड़ा हुआ मैसेज है। जो बैंक में पैसे आने और जाने के समय आते है।
“P” लिखा हो:
अंत में P लिखा होने पर का मतलब है कि यह प्रमोशनल या विज्ञापन से संबंधित मैसेज है, जैसे किसी ब्रांड या ऑफर की जानकारी।
ये भी पढ़े: मंगल पर मिली शुद्ध पानी की बर्फ: भविष्य के मानव मिशनों के लिए वरदान
कुछ कोड न लिखा हो:
अगर किसी मैसेज के अंत में कोई कोड नहीं है, तो सावधान हो जाइए। यह संभवतः एक स्कैम मैसेज हो सकता है, जिससे आपको दूर रहना चाहिए। ऐसे मैसेज कई तरह से आपका नुकसान कर सकते है। अगर ऐसे मैसेज के लिंक पर आप क्लिक करते है तो आपके फोन में नुकसान और खाते से पैसे भी निकाले जा सकते है।
स्कैमर क्यों नहीं भेज सकते फर्जी कोड?
इस कोड को समझने के बाद मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि स्कैमर भी तो मैसेज के अंत में “G” या “T” जैसा कुछ लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि किसी भी प्रकार का प्रमाणीकरण कोड भेजने के लिए टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है, और स्कैमर्स के लिए यह करना लगभग असंभव है। भारत सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि आम लोग असली और नकली मैसेज में फर्क समझ सकें और साइबर ठगी से बच सकें।
Secret code in end of the message this is how you can differentiate between a real and a scam message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














