Google Drive में वीडियो से जानकारी खोजना हुआ आसान, नया ट्रांसक्रिप्ट फीचर लॉन्च
Google के अनुसार, अब जब कोई यूजर Drive में सेव वीडियो को प्ले करेगा, तो उसके कैप्शन के आधार पर एक ट्रांसक्रिप्ट साइडबार में दिखेगा। इसमें टाइम-स्टैम्प के साथ टेक्स्ट ब्लॉक्स होंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Drive का खास फीचर आएगा आपके काम। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप Google Drive में सेव किए गए वीडियो में किसी खास जानकारी को खोजना चाहते हैं, तो अब यह काम और भी आसान हो गया है। गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म में नया ट्रांसक्रिप्ट फीचर जोड़ा है, जिससे यूजर्स वीडियो के ट्रांसक्रिप्ट को सीधे एक्सेस और सर्च कर सकेंगे।
वीडियो ट्रांसक्रिप्ट साइडबार से मिलेगी सहूलियत
Google के अनुसार, अब जब कोई यूजर Drive में सेव वीडियो को प्ले करेगा, तो उसके कैप्शन के आधार पर एक ट्रांसक्रिप्ट साइडबार में दिखेगा। इसमें टाइम-स्टैम्प के साथ टेक्स्ट ब्लॉक्स होंगे, जो दिखाएंगे कि वीडियो में कौन-सा कंटेंट कब बोला गया।
फायदे:
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
- यूजर्स वीडियो को तेजी से समझ सकेंगे।
- जरूरी जानकारी को तुरंत एक्सेस कर पाएंगे।
- खास सेक्शन को ढूंढने में आसानी होगी।
सर्च बार से होगा त्वरित एक्सेस
इस नए ट्रांसक्रिप्ट फीचर में एक सर्च बार भी जोड़ा गया है, जहां यूजर्स किसी भी कीवर्ड या फ्रेज को टाइप कर सकते हैं।
कैसे करेगा काम?
- ट्रांसक्रिप्ट में संबंधित टेक्स्ट हाइलाइट हो जाएगा।
- यूजर उस हिस्से पर क्लिक करके वीडियो के उसी सेक्शन पर पहुंच सकता है।
यदि किसी वीडियो में पहले से कैप्शन नहीं हैं, तो यूजर खुद कैप्शन अपलोड कर सकता है या Google Drive की ऑटोमैटिक कैप्शन सुविधा का उपयोग कर सकता है।
कब तक मिलेगा यह नया फीचर?
गूगल ने 24 फरवरी 2025 से इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
महत्वपूर्ण तिथि:
- 26 मार्च 2025 तक यह सभी यूजर्स को उपलब्ध हो जाएगा।
किन यूजर्स को मिलेगा यह अपडेट?
- Google Workspace कस्टमर्स
- Google Workspace Individual सब्सक्राइबर्स
- पर्सनल Google अकाउंट यूजर्स
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वीडियो एक्सेसिबिलिटी में सुधार
इस नए अपडेट से वीडियो कंटेंट की एक्सेसिबिलिटी और यूसेबिलिटी दोनों में सुधार होगा। खासकर उन यूजर्स के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होगा, जो वीडियो से जल्दी और सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
