Samsung Galaxy S26 Ultra पर 29 हजार तक की बचत, Raksha Bandhan पर भाई-बहन को दें ये धांसू फ्लैगशिप फोन

Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है और अगर इस बार भाई या बहन को कोई प्रीमियम गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो स्मार्टफोन एक शानदार विकल्प हो सकता है।
Save up to 29,000 on the Samsung Galaxy S26 Ultra gift  Raksha Bandhan.
Samsung Galaxy S26 Ultra को रक्षा बंधन में तोफे में दें।Source. gemini
Published on
Updated on

Samsung Galaxy S26 Ultra: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है और अगर इस बार भाई या बहन को कोई प्रीमियम गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं तो स्मार्टफोन एक शानदार विकल्प हो सकता है। खासकर अगर बजट फ्लैगशिप फोन के लिए है तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रही मौजूदा डील आपके लिए सबसे सही साबित हो सकती है। वहीं लॉन्च के बाद अब यह फोन करीब 29 हजार रुपये तक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। जिसमें प्रीमियम डिस्प्ले, Galaxy AI फीचर्स, दमदार प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेटअप दिया गया है।

Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

जानकारी के लिए बता दें कि Samsung ने Galaxy S26 Ultra को इस साल की शुरुआत में 1,39,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब विजय सेल्स की वेबसाइट पर इसका लिस्टेड प्राइस 1,24,999 रुपए बताया गया है। यानी शुरुआती कीमत की तुलना में सीधे ₹15,000 की बचत हो रही है।

इसके अलावा HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 6,000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं रिटेलर की ओर से 8,000 रुपए तक का कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके लिए चेकआउट के दौरान OFFER8000 कूपन कोड इस्तेमाल किया जा सकता है। सभी ऑफर्स लागू होने पर कुल बचत करीब 29,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

6.9 इंच डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

Galaxy S26 Ultra के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट मिलता है जिससे कंटेंट देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Save up to 29,000 on the Samsung Galaxy S26 Ultra gift  Raksha Bandhan.
YouTube का Secret House Challenge बना बच्चों के लिए खतरा, मेरठ में 2 मासूम घर से भागे

200MP कैमरा से फोटोग्राफी में दम

कैमरा Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है। फोन के रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। ऐसे में अगर भाई या बहन को फोटोग्राफी और प्रीमियम स्मार्टफोन का शौक है तो यह डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है। हालांकि खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, कूपन की शर्तें और उपलब्धता जरूर जांच लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com